फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आपके शहर में 13 या 14 किस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Sat, 10 Feb 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lord shiva
शास्त्रों के अनुसार निशीथव्यापिनी फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। यहां निशीथ शब्द का अर्थ रात्रि का अष्टम (मध्यवर्ती) मुहूर्त से लेना चाहिए। निशिथ कालीन चतुर्दशी 6 अलग-अलग परिस्थितियों में होती है। इन्हीं के कारण ही इस बार शिवरात्रि दो दिन मनाई जाएगी। देश के कई शहरों में 13 फरवरी तो कई शहरों में 14 फरवरी को महाशिवरात्रि मनेगी। क्या आप जानते हैं कि आपके शहर में किस दिन है शिवरात्रि तो इसे जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन

2 of 5
lord shiva
सबसे पहले तो हम उन 6 परिस्थितियों के बारे में बताना चाहते हैं जिसकी वजह से कई जगह 13 और कई जगह 14 को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि। जिसकी शास्त्रों में कुछ ऐसे बताया गया है।
1-चतुर्दशी तिथि पहले दिन ही निशीथव्यापिनी हो तो व्रत पहले दिन।
2-चतुर्दशी तिथि दूसरे दिन ही निशीथव्यापिनी हो तो व्रत दूसरे दिन।
3-चतुर्दशी तिथि दोनों दिन ही निशीथव्यापिनी नहीं हो तो व्रत दूसरे दिन।
4-चतुर्दशी तिथि दोनों दिन ही निशीथव्यापिनी या आंशिक रूप से हो तो व्रत दूसरे दिन।
5-चतुर्दशी तिथि पहले दिन निशीथ को आंशिक रूप से तथा दूसरे दिन संपूर्ण भाग को व्याप्त करें तो व्रत दूसरे दिन।
6-चतुर्दशी तिथि पहले दिन निशीथ को संपूर्ण भाग में तथा दूसरे दिन आंशिक रूप से व्यक्त करें तो व्रत पहले दिन।
विज्ञापन

3 of 5
lord shiva
वैसे तो देश के अधिकांश हिस्से में चतुर्दशी तिथि पहले दिन 13 फरवरी को ही मनाई जाएगी और 14 फरवरी को कुछ भागों में मनाई जाएगी। आगे की स्लाइड में पढ़ें आपके शहर में कब होगी शिवरात्रि।

4 of 5
lord shiva
भारत के वो शहर जहां महाशिवरात्रि 13 फरवरी 2018 को मनाई जाएगी-
अमृतसर, आगरा, उज्जैन, कानपुर, जम्मू, जयपुर, जालंधर, दिल्ली, मुंबई, हरिद्वार, श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश, शिमला, उत्तरांचल, पंजाब, गंगानगर, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lord shiva
वो शहर जहां 14 फरवरी 2018 को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि-
लखनऊ, कोलकाता, वाराणसी, पटना, इलाहाबाद, गोवाहटी, रांची, सिलीगुड़ी, डिब्रुगढ़, इंफाल, नेपाल, ,अरुणाचल प्रदेश, बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल, रांची व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें