फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में रेपः पीड़िता ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, कहा- आरोपी से नहीं है कोई दोस्ती

Wed, 02 May 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : self
विज्ञापन

दिल्ली के गाजीपुर से अगवा कर गाजियाबाद के मदरसे में बंधक बनाकर रेप का शिकार हुई 11 साल की नाबालिग पीड़िता का इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई है।

विज्ञापन


बच्ची ने खुलासा किया है कि उसकी रेप आरोपी से कोई दोस्ती नहीं थी। उसे सहेली के नाम पर बहलाकर मदरसे में ले जाया गया जहां बेहोश कर उसे कैद रखा गया। गौरतलब है कि बच्ची 21 अप्रैल को अगवा हुई थी। इस मामले में मदरसे के मौलवी और एक लड़के पर रेप का आरोप है।

पीड़िता ने आजतक को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अपने भाई के साथ घर पर ही थी और मां दफ्तर चली गई थी। उसी समय पीड़िता के एक दोस्त का फोन आया। कुछ देर बाद उसके एक भाई का भी फोन आया। पीड़िता बताती है कि वह उसे नहीं जानती थी, उसने कहा कि  'मैं तुम्हारी दोस्त के साथ आ रहा हूं। तुम आ जाओ उससे मिलने। मुझे भी कुछ सामान लेना था। मैं घर से बाहर चली गई।'

विज्ञापन

रेप - फोटो : SELF
पीड़िता ने आगे बताया कि जब वह बाहर गई तो वह लड़का उसे मिला। उसने पूछा कि मेरी दोस्त कहां है तो वो बोला कि आगे खड़ी है। तुम मेरे साथ चलो। जब पीड़िता ने मना किया तो वह उसे धमकी देने लगा और जबरदस्ती कर मदरसे में ले गया। वहां मदरसे का मालिक बैठा था। उसने पीड़िता को बिस्किट और पानी दिया जिससे उसे नींद आने लगी।

पीड़िता ने बताया कि जब वह सोकर उठी तो उसके हाथ पैर में दर्द था। इसके बाद वो लड़का आया और उसे नए कपड़े दिए और पहनकर आने को कहा। उस लड़के ने पीड़िता का मोबाइल भी ले लिया जो अब तक उसे नहीं मिला है।

मदरसे में कुछ छोटे बच्चे भी थे जिसे उस लड़के ने मारा-पीटा और पीड़िता से बात करने से मना किया। वहां वह कैद रही। अगले दिन शाम को पुलिस आई और उसे मां के पास ले गई। मदरसे में मौलवी ने उसे देखा पर कुछ नहीं कहा। आरोपी लड़के ने पीड़िता को बहुत डराया और जान से मारने की बात कही।
विज्ञापन

rape punishment
पीड़िता ने ये भी बताया है कि, मदरसे में जो बच्चे थे उन्होंने पीड़िता को बचाने की कोशिश की थी। लेकिन आरोपी ने उन्हें मार-पीटकर खून तक निकाल दिया। पीड़िता ने उससे कई बार पूछा कि जिस सहेली से वह मिलाने लाया था वह कहां है तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। पीड़िता ने कई बार उससे घर जाने की विनती की लेकिन उसने उसे नहीं छोड़ा।

इंटरव्यू में पीड़िता ने तो ये भी बताया है कि वह जो भी पूछती उसका कोई जवाब नहीं मिलता। बस वह लड़का उसे डराता था और उसके साथ मौलवी भी डराता था। धमकी देता था कि तुम्हारे माता-पिता और भाई को मार दूंगा। मौलवी ने लड़के से ये भी कहा कि अगर ये बात नहीं माने तो इसे खत्म कर दो जिसके बाद वह बहुत डर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें