फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को दलाल के हवाले कर मां हर महीने कमाती थी 40 हजार, पीड़िता ने यूं किया सेक्स रैकेट का खुलासा

Wed, 02 May 2018 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक कलयुगी मां ने अपनी बेटी को एक दलाल के हवाले कर दिया था जिसके बदले में वह 40 हजार रुपये हर महीने लेती थी..
विज्ञापन


मनाली में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली से बहला-फुसलाकर लाई गई एक नाबालिग से पहले तो दुराचार किया और बाद में उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।

16 वर्षीय पीड़िता चाइल्ड लाइन के सहयोग से पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाब के मोहाली निवासी आरोपी को मनाली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताईं ये बातें

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मनाली में सैक्स रैकेट सक्रिय है। उसके अलावा बाहरी राज्यों की कई लड़कियां यहां लाई गई हैं। पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन रैकेट में संलिप्त आरोपी और लड़कियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। एसपी कुल्लू ने एसआईयू के इंजार्च को जांच सौंप दी है।  लिखित शिकायत में नाबालिग लड़की ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसे करीब एक माह पहले दिल्ली से मनाली लाया गया और उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद देह व्यापार में धकेल दिया। पीड़िता की निशानदेही के बाद पुलिस ने शनिवार रात को ही संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। जांच टीम ने रविवार को नाबालिग का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट में हुआ केस दर्ज

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मोहन रावत ने बताया कि पोक्सो एक्ट के साथ मानव देह व्यापार अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पंजाब के मोहाली निवासी मुख्य आरोपी शिव शंकर (32) को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही रैकेट से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच एसआईयू को सौंपी गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें