फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल पर रार से लेकर राहुल गांधी के भाषण तक, पल-पल बदलते रहे लोकसभा के रंग

Wed, 02 Jan 2019 06:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
lok sabha - फोटो : pti
संसद के शीतकालीन सत्र में पीएम मोदी के 1 जनवरी को दिए इंटरव्यू पर जमकर सियासी संग्राम हुआ। जहां राफेल पर कांग्रेस हमलावर रही वहीं भाजपा ने इसे देश की सुरक्षा के प्रति खिलवाड़ बताया। आज पूरे दिन लोकसभा का रंग पल-पल बदलता रहा तस्वीरों में देखिए लोकसभा की पूरी कार्यवाही... 
विज्ञापन

2 of 7
lok sabha - फोटो : pti
लोकसभा में बुधवार को राफेल डील पर जमकर हंगामा हुआ। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनिल अंबानी को AA कहकर संबोधित किया। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने Q कहकर क्वात्रोकी को संबोधित किया। लोकसभा में राहुल गांधी ने राफेल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी फ्रांस गए थे तब वहां के राष्ट्रपति से मिले थे। रक्षा मंत्री परिकर ने कहा कि उन्हें डील में बदलाव का पता नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जल्दी के चक्कर में 36 विमानों का सौदा क्यों किया? राहुल ने कहा कि वायुसेना से बिना पूछे विमान की संख्या बदली। कीमत 526 करोड़ से 1600 करोड़ कैसे हुई? राहुल ने कहा कि पीएम मोदी के कहने पर अनिल अंबानी को ठेका दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
rahul gandhi - फोटो : pti
क्या-क्या कहा राहुल ने
  • राहुल ने पीएम के इंटरव्यू में व्यक्तिगत आरोप नहीं लगने की बात का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी आज पूरा देश आप पर उंगली उठा रहा है।
  • राहुल ने सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि मोदी सरकार ने 126 विमानों की लिस्ट घटाकर 36 कर दी। वायुसेना की जरुरत की लिस्ट क्यों बदल गई?
  • राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। राफेल में सरकार जांच कराए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
  • सदन में गोवा के कथित मंत्री के टेप सुनाने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी और पर्रिकर को आड़े हाथों लिया। हालांकि जेटली की आपत्ति के बाद स्पीकर ने टेप सुनाने की मांग को खारिज कर दी। राहुल ने इसके बाद टेप के अंशों को पढ़ने की भी मांग की जिसे भी खारिज कर दिया गया।

4 of 7
rahul gandhi - फोटो : pti

  • निर्मला सीतारमण के एक मैगजीन के बयान का जिक्र करते किया राहुल ने कहा कि रक्षा मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री को राफेल के  में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इस टेप में पर्रिकर ने कहा कि मेरे पास राफेल की फाइलें पड़ी हुई हैं और पूरा सच मेरे पास पड़ा हुआ है।
  • राहुल ने कहा कि राफेल मामले में पूरी दाल ही काली है। पीएम पिछली बार मेरे भाषण के बाद घंटाभर बोले मगर राफेल पर चुप्पी साध ली। राफेल पर प्रधानमंत्री मोदी अपने कमरे में जबकि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण एआईडीएमके के सांसदों के पीछे छुप जाती हैं।
  • राहुल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह नहीं कहा कि इस मामले में जांच नहीं हो। उन्होंने जेपीसी की मांग को भी दोहराया।
विज्ञापन

5 of 7
Arun jaitley - फोटो : pti
राहुल ने मांगी टेप सुनाने की इजाजत
राहुल ने स्पीकर से टेप सुनाने की मांग की। लेकिन स्पीकर ने मना कर दिया। इसके बाद राहुल ने कहा राफेल डील तीन खंभों पर है- पैसा, संरक्षण और कीमत। किसने वायु सेना की जरूरत में बदलाव किया। स्पीकर के इनकार करने पर राहुल ने कहा कि ठीक है मैं रिकॉर्डिंग नहीं सुनाऊंगा। कांग्रेस के टेप पर दावे पर सरकार ने कहा कि टेप की प्रमाणिकता साबित करें।
विज्ञापन

6 of 7
lok sabha - फोटो : pti
राहुल-जेटली में तकरार
राहुल से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि टेप पर प्रमाणिकता दें। अनिल अंबानी का नाम लेने पर स्पीकर के राहुल को टोका तो उन्होंने अनिल अंबानी को AA (डबल ए) कहकर संबोधित किया। राहुल ने कहा कि राफेल का पूरा सच मेरे पास है। जेटली ने कहा, लोकसभा में नारे लग रहे हैं, मां-बेटे चोर हैं। बोफोर्स, नेशनल हेराल्ड और अगस्ता मामले में गांधी परिवार का नाम है। बचपन में वह क्या Q (क्वात्रोकी) की गोद में खेले। बोफोर्स की डायरी में लिखा था Q को बचाओ। राहुल को सच पसंद नहीं है। सोनिया राहुल का नाम क्यों लिया गया। इस परिवार को सिर्फ पैसों की समझ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Arun jaitley - फोटो : pti
जेपीसी की मांग
राहुल ने राफेल मामले पर जेपीसी की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि दाल में कुछ काला नहीं था, पूरी दाल ही काली है। AA की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले। इस सौदे में जेपीसी जांच होनी चाहिए। इसी दौरान लोकसभा में कागज का जहाज उड़ाया गया। स्पीकर ने इसपर विरोध जताया। राजीव साटव और सुष्मिता देव को स्पीकर ने चेतावनी दी। जेटली ने आगे कहा, राफेल देश की सुरक्षा की जरूरत। राफेल में सही प्रक्रिया का इस्तेमाल हुआ है। राफेल वायुसेना की मांग थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें