फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये पोस्ट, लोगों से की ये खास अपील

Mon, 29 Apr 2019 12:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली ने की वोट अपील - फोटो : इंस्टाग्राम
मतदान की तारीख पास आते ही खिलाड़ियों सहित बॉलीवुड स्टार भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने लग गए हैं। इस मामले में वे सोशल मीडिया का सहारा ले रहे है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को अपना वोटर आईडी कार्ड इंस्टाग्राम पर अपलोड कर गुरुग्राम वासियों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

2 of 5
विराट ने सोशल मीडिया पर अपडेट किए पोस्ट में कहा कि उनका वोट गुरुग्राम में है। वह 12 मई को सभी कार्य छोड़कर सबसे पहले वोट डालने जाएंगे। उन्होंने अपने फैन से भी पूछा कि क्या वह मतदान के लिए तैयार हैं? चुनाव अधिकारियों की मानें तो स्टार्स का मतदान के प्रति जागरूक करने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
फैन अपने स्टार को फॉलो करते हैं, ऐसे में उनकी मतदान की अपील करने को वह नजरअंदाज नहीं कर सकते। बूथ पर मतदान करने के दौरान स्टार के फैन भी उनके साथ रहते हुए मतदान करने के इच्छुक रहते हैं।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
ऐसे में क्रिकेटर विराट कोहली के मतदान के लिए गुरुग्राम पहुंचने के दौरान पोलिंग बूथ पर अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
विराट को मुम्बई में वोट बनवाने के लिए आवेदन करने में देरी हो गई थी, इसके बाद उन्होंने अपने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 स्थित फ्लैट के पते पर आवेदन कर वोट बनवाया है। चुनाव आयोग ने उनका वोटर आईडी कार्ड भी बना दिया है, जिसे विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन के साथ सांझा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें