फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी से राजेश खन्ना तक, ये छह बड़े नेता भी दिल्ली से लड़ चुके हैं चुनाव, दो तो बने पीएम

Tue, 19 Mar 2019 02:54 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
दिल्ली की जनता राष्ट्रीय छवि के दर्जनों नेताओं को कसौटी पर परख चुकी है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के संसदीय सीट से चुनाव लड़ चुके है। 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से दो बार लालकृष्ण आडवाणी चुनाव मैदान में उतरे थे तो दक्षिणी दिल्ली से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह। मदन लाल खुराना, सिकंदर बख्त, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, मोहिणी गिरी, सुचेता कृपलानी समेत कई नेता भी यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
13वीं लोकसभा के लिए चुनाव में दक्षिणी दिल्ली से विजय कुमार मल्होत्रा ने डॉ. मनमोहन सिंह को पराजित किया था। मल्होत्रा को 52.25 प्रतिशत और मनमोहन को 46.25 फीसदी मत मिले थे।
 

4 of 6
फाइल फोटो
इसी तरह नौवीं लोकसभा के लिए चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस की प्रत्याशी मोहिणी गिरी को अच्छे अंतर से शिकस्त दी थी। आडवाणी को 55.54 प्रतिशत और मोहिणी गिरी को 41.85 प्रतिशत मत मिले थे, लेकिन दसवीं लोकसभा के चुनावों कांग्रेस उम्मीदवार फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को मुश्किल से पराजित कर पाए थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
आडवाणी को जहां 43.4 प्रतिशत वोट मिले थे, वहीं राजेश खन्ना को 42.66 प्रतिशत। जीत का अंतर बहुत ही कम था। चुनाव में जीत के बाद आडवाणी व मनमोहन सिंह संसद तो पहुंचे लेकिन बाद में दिल्ली से चुनाव नहीं लड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
advani and atal
मनमोहन सिंह असम से राज्यसभा सांसद चुने गए थे तो लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर से चुनाव लड़ना शुरू कर दिया। अटल बिहारी वाजपेयी दो बार (1977 और 1980) नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे है। एनडीए का नेतृत्व किया और देश के प्रधानमंत्री बने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें