दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन का औपचारिक एलान भले ही न हुआ हो, लेकिन राहुल गांधी की मुहर लग जाने के बाद ऊहापोह की स्थिति पर विराम लग गया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के घर पर मंगलवार को शीला दीक्षित और पीसी चाको पहुंचे थे जहां तीनों के बीच आप से गठबंधन के मुद्दे पर बात हुई। इसी बैठक में राहुल गांधी ने आप से गठबंधन की बात लगभग तय कर दी है, हालांकि इसका एलान कब होगा यह पता नहीं चल पा रहा है। आपको बता दें कि यह गठबंधन पहले से ही होना तय था और इसके पीछे पांच वजहें भी हैं। आगे विस्तार से पढ़ें वो पांच कारण...