फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना से क्यों बर्खास्त हुए थे पीएम मोदी को बनारस से चुनौती देने वाले तेज बहादुर, अब उम्मीदवारी रद्द

Wed, 01 May 2019 01:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
1 of 5
tej bahadur yadav - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने के सपने पर पानी फिर गया है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए दो नोटिसों का जवाब देने बुधवार दोपहर 11 बजे तेज बहादुर यादव अपने वकील के साथ आरओ से मिलने पहुंचे। जहां उन्हें जानकारी मिली कि उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। उन्हें अपनी बर्खास्तगी के संबंध में दो नामांकन पत्रों में अलग-अलग जानकारी देने पर नोटिस देकर 24 घंटे में बीएसएफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर प्रस्तुत करने को कहा गया था। हमारी इस स्टोरी में पढ़िए कि आखिर क्यों तेज बहादुर यादव को बर्खास्त होना पड़ा, जानिए पूरी वजह....
विज्ञापन

2 of 5
tej bahadur yadav - फोटो : अमर उजाला
तेज बहादुर का वीडियो साल 2017 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने सेना के जवानों को खराब खाना परोसने का मुद्दा उठाया था। वीडियो में अपने टिफिन को दिखाते हुए कहा था कि जवानों को खाने में जली रोटी और पतली दाल मिलती है। कई बार भूखे पेट सोना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
फौजी तेज बहादुर यादव (फाइल फोटो)
यह वीडियो न्यूूज चैनलों पर भी दिखाया गया था।  इस मामले में मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ से रिपोर्ट तलब कर ली थी। बाद में तेज बहादुर को सेना ने जांच कमेटी बना दी थी।
सेना ने वीडियो वायरल करने को अनुशासनहीनता मानते हुए तेज बहादुर को बर्खास्त कर दिया था। वर्ष 2018 में एक और तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें बताया गया कि यह  तेज बहादुर की फोटो है।

4 of 5
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
सेना में भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले सैनिक की मौत हो गई है। बाद में तेज बहादुर  यादव की पत्नी को मीडिया के सामने आकर इन खबरों का खंडन  किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेस वार्ता करते तेजबहादुर यादव - फोटो : अमर उजाला
तेज बहादुर के 22 वर्षीय बेटे रोहित ने 17 जनवरी 2019  को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।  रोहित दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। जब उसकी मां शर्मिला ड्यूटी से वापस लौटी तो घर में डेड बॉडी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें