फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शोः प्रियंका गांधी के इस अंदाज के मुरीद हुए गाजियाबादी, तस्वीरों में दिखा जुनून

Fri, 05 Apr 2019 06:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज पार्टी प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के दौरान तमाम गाजियाबादवासी उनके अंदाज के कायल हो गए। प्रियंका के रोड शो में जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग ही आम लोगों की भीड़ देखी गई वह आने वाले समय में अन्य पार्टियों के लिए चुनौती भी बन सकती है।
विज्ञापन

2 of 8
प्रियंका गांधी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका के रोड शो की शुरुआत शहीद भगत सिंह को माल्यार्पण से साथ हुई। उनके रोड शो में विशाल जनसैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

3 of 8
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला
कड़ी धूप के बाद भी प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ दिखी। सड़क के दोनों ओर आम जनता प्रियंका को देखने के लिए पहुंची। प्रियंका ने रोड शो के दौरान लोगों से खुलकर बात की। 

4 of 8
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला
रमते राम रोड से डासना गेट, जटवाड़ा होते हुए मालीवाड़ा चौक पर उनका रोड शो समाप्त होगा। पुलिस और एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से रोड शो का रूट छोटा कर दिया था। इससे पहले उनके लिए दूसरा रूट चुना गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि यह प्रियंका गांधी के चुनाव अभियान का पहला बड़ा रोड शो है। रोड शो के दौरान प्रियंका ओपन रूफ कार में डॉली शर्मा के साथ सवार रहीं। वह बीच-बीच में भीड़ के साथ सेल्फी भी लेती नजर आईं।
विज्ञापन

6 of 8
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान लोग उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे आने की कोशिश करते रहे। प्रियंका ने लगातार इस अभिवादन को स्वीकार किया। 
विज्ञापन

7 of 8
priyanka gandhi - फोटो : ani
हालांकि भीड़ देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि यह वोट में बदलेगी या नहीं, लेकिन इससे प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
priyanka gandhi - फोटो : ani
गाजियाबाद से वर्तमान सांसद हैं भाजपा के जनरल वीके सिंह जिन्हें इस बार कांग्रेस की डॉली शर्मा टक्कर देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें