शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान शुरू करते ही सोशल मीडिया पर सियासी सरगमी तेज हो गई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया। देखते ही देखते अन्य कई नेताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया।
विज्ञापन
2 of 8
पीएम मोदी ने बदला ट्विटर पर अपना नाम
- फोटो : ट्विटर
रविवार को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया। अब ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया नाम- चौकीदार नरेंद्र मोदी हो गया है। गौर हो कि शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान शुरू की थी। चंद मिनटों में ही ‘मैं भी चौकीदार’ फेसबुक और ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है। यू-टयूब पर मैं भी चौकीदार पर आधारित वीडियो भी आ गए हैं। दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भी अभियान के खिलाफ सक्रिय हो गईं थीं।
विज्ञापन
3 of 8
अमित शाह का ट्विटर पर बदला नाम
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपने ट्वीटर के आगे चौकीदार अमित शाह शब्द जोड़ा। यानि की अमित शाह का ट्वीटर पर नाम अब चौकीदार अमित शाह हो गया है। इसके बाद अमित शाह ने अपने ट्विटर पर लिखा कि 'जिसने बनाया स्वच्छता को संस्कार...वो है चौकीदार। #MainBhiChowkidar, कहो दिल से #ChowkidarPhirSe'
4 of 8
पीयूष गोयल ने बदला ट्विटर पर अपना नाम
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्विटर पर अपने नाम बदल लिया। उन्होंने भी अपने नाम के आगे चौकीदार पीयूष गोयल कर लिया। देखते ही देखते कई अन्य नेताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 8
मनोज तिवारी ने ट्विवटर पर बदला अपना नाम
- फोटो : ट्विटर
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा। ट्विटर पर उनका नाम चौकीदार मनोज तिवारी हो गया है।
तिवारी ने लिखा कि मुझे #MainBhiChowkidar आंदोलन में शामिल होने पर गर्व है। मैं भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और आतंकवाद को हराने की पूरी कोशिश करूंगा और एक नया भारत बनाने में मदद करूंगा जो मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध हो।
विज्ञापन
6 of 8
तेजिंदर बग्गा ने भी अपने ट्विटर पर बदला अपना नाम
- फोटो : ट्विटर
तेजिंदर बग्गा ने इस आंदोलन में शामिल होते हुए ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम ही बदल डाला। अब उन्होंने ट्विटर पर अपना नाम चौकीदार तेजिंदर बग्गा कर लिया है। उन्होंने अपना नाम बदलते हुए ट्वीट किया कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और #मैंभीचौकीदार आंदोलन को समर्थन देने के लिए अपना ट्विटर पर नाम बदल रहा हूं। क्या आप भी ऐसा करेंगे?
विज्ञापन
7 of 8
जगत प्रकाश नड्डा ने ट्विटर पर बदला अपना नाम
- फोटो : ट्विटर
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी ट्वीटर पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अपने नाम के आगे चौकीदार जगत प्रकाश नड्डा शब्द जोड़ लिया है। गौर हो कि, पीएम मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की है कि वे ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी चौकीदार’।" उन्होंने अपना संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए तीन मिनट से अधिक समय का वीडियो भी पोस्ट किया है। मोदी अकसर स्वयं को ऐसा "चौकीदार" बताते आए हैं जो भ्रष्टाचार को अनुमति नहीं देगा और न ही स्वयं भ्रष्टाचार करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान समझौते में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर बार-बार निशाना साधकर कहते रहे हैं, ‘चौकीदार चोर है।’