इस पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सवाल किया। उन्होंने पूछा- अगर मोदी चुनाव जीत गये तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे, ईद मनाई जाएगी, क्या इमरान खान ने मोदी को चुनाव जिताने के लिए पुलवामा की घटना कराई? पुलवामा घटना के बाद भी मोदी ने पाकिस्तान डे पर बधाई देकर इमरान से क्या समझौता किया?
संजय सिंह के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह सवाल आज हर कोई पूछ रहा है। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा- इसकी जांच होनी चाहिए कि पाकिस्तान भाजपा को चुनाव जिताने के लिए किस किस तरह से मदद कर रहा है।