फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भाजपा विधायक के समर्थकों पर अनुसूचित जातियों का आरोप, नहीं डालने दे रहे वोट, धरने पर बैठे

Thu, 11 Apr 2019 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मतदान - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में आज मतदान के दौरान भाजपा विधायक पर कुछ ऐसे आरोप लगे हैं जो बेहद गंभीर है। लोनी के विधायक नंद किशोर के समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने एक शख्स की पिटाई कर दी और अनुसूचित जाति के लोगों को नहीं डालने दे रहे वोट। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला और देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
voting - फोटो : अमर उजाला
लोनी थाना क्षेत्र के गनौली गांव में अनुसूचित जाति के लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा जिससे नाराज होकर होकर ये मतदाता मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। बता दें कि गनौली विधायक नंदकिशोर गुर्जर का गांव है।
विज्ञापन

3 of 5
voting - फोटो : अमर उजाला
यह तस्वीर भी गनौली गांव की है जहां वोट डालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को जमकर पीटा गया। युवक का आरोप है कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थकों ने किसी और पार्टी को वोट देने पर उसे पीट दिया। इसके बाद लोग लोनी सिरौली मार्ग पर एकत्रित हुए।

4 of 5
voting - फोटो : अमर उजाला
ये अनुसूचित जाति के लोग हैं, जिनका आरोप है कि सत्ता धारी दाल के लोगों ने उन्हें वोट डालने से रोका, जिसको लेकर बाकी लोग भी धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
voting - फोटो : अमर उजाला
यही वह शख्स है जिसकी पिटाई की गई। इसका आरोप है कि इसे भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थकों ने पीटा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें