फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: मंडप से पहले मतदान करने पहुंचा दूल्हा, बोला-देश का भविष्य मेरे भविष्य से बड़ा

Thu, 18 Apr 2019 04:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में दूसरे चरण के मतदान के दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। पूरे बुलंदशहर में 3 बजे तक ही 51 फीसदी से ज्यादा मतदान हो गया था। लोगों में उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां सुबह एक दुल्हन ने अपनी विदाई से पहले मतदान किया वहीं घोड़ी चढ़ने से पहले एक दूल्हा पूरी पोषाक में अपने परिवार के साथ मतदान देने गया। दूल्हे ने कुछ ऐसी बातें कहीं जो हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

2 of 5
घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव बिचौला में दूल्हा मनोज कुमार शर्मा ने पहले अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर वोट डाला और उसके बाद बरात लेकर विवाह स्थल जहांगीराबाद के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
अपने पिता रामकुमार शर्मा व मां, छोटे भाई व बहन के साथ मनोज बूथ नं 308 स्थित प्राइमरी स्कूल बिचौला पर पहुंचा और परिजनों के साथ मतदान किया।

4 of 5
घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे मनोज ने कहा कि पहले देशहित है, मतदान लोकतंत्र का प्राण है। देश का भविष्य मेरे भविष्य से बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुलंदशहर में विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
मनोज ने ये भी कहा कि यह मेरे लिए और भी खुशी की बात है कि आज मेरा और देश दोनों का भविष्य तय होने का दिन है। मनोज ने सभी से मतदान करने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें