रमेश बिधूड़ी
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल में ढाई करोड़ बढ़ी रमेश बिधूड़ी की संपत्ति
दक्षिण दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी वर्तमान में इसी सीट से सांसद भी हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति 10,67,03,204 रुपये घोषित की थी। जबकि इस बार के नामांकन में रमेश बिधूड़ी ने 13.14 करोड़ रुपये बताई है। उनकी संपत्ति में करीब ढ़ाई करोड़ का इजाफा देखने को मिला है। 2014 में उन पर चार केस लंबित थे, जबकि फिलहाल उनके खिलाफ 2 मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। 2014 में उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को मिलाकर चल संपत्ति 21,89,852 और पत्नी की अचल संपत्ति 3.86 करोड़ रुपये घोषित की थी। 2019 में पत्नी की अचल संपत्ति 4.57 करोड़ रुपये हुई है। जबकि पत्नी और बच्चों की चल संपत्ति में बढ़ोत्तरी के साथ 28,74,464 रुपये है। दिलचस्प है कि साल 2008 में तुगलकाबाद विधायक सीट पर जब उन्होंने चुनाव लड़ा तो उस दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपये घोषित की थी, यानि बीते नौ वर्ष में उनकी संपत्ति में करीब 12 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। उस दौरान भी उनके खिलाफ एक केस कोर्ट में विचाराधीन था। इसके बाद 2009 लोकसभा चुनाव में करीब 3 करोड़, 2013 विधानसभा में 15.87 करोड़ रुपये की संपत्ति का ब्यौरा दिया था।