फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के वीडियो लॉन्च करते ही 'चौकीदार' बने तेजिंदर बग्गा

Sat, 16 Mar 2019 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tajinder bagga - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जिन मुद्दों को हथियार बनाकर कांग्रेस पार्टी व उनके अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाती रही है आज भाजपा की तरफ से उसकी काट निकालने की कोशिश के तहत एक मुहिम शुरू की गई। इसका आंदोलन को नाम दिया गया है मैं भी चौकीदार। इसी आंदोलन के तहत सोशल मीडिया पर खुद को चौकीदार बनाने की होड़ लग गई जिसमें भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा भी शामिल हो गए।

विज्ञापन


तेजिंदर बग्गा ने इस आंदोलन में शामिल होते हुए ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम ही बदल डाला। अब उन्होंने ट्विटर पर अपना नाम चौकीदार तेजिंदर बग्गा कर लिया है। उन्होंने अपना नाम बदलते हुए ट्वीट किया कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और #मैंभीचौकीदार आंदोलन को समर्थन देने के लिए अपना ट्विटर पर नाम बदल रहा हूं। क्या आप भी ऐसा करेंगे?

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे को लेकर पीएम मोदी पर लगातार प्रत्यक्ष हमले करते रहे हैं। उनका दावा है कि पीएम मोदी ने खुद अनिल अंबानी को राफेल डील में लाभ पहुंचाया। पीएम मोदी 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान कहा करते थे कि आप मुझे देश का चौकीदार बनाइए मैं भ्रष्टाचार खत्म करूंगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

tajinder bagga - फोटो : सोशल मीडिया
इसी पर कटाक्ष करते हुए और राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी अपनी हर रैली में 'चौकीदार चोर है' का नारा लगाते हैं और लगवाते हैं। यहां तक कि वो ये भी कहते हैं कि आज जब कहो कि चौकीदार तो दूसरी तरफ से आवाज आती है चोर है।

कांग्रेस के इसी हमले का काट ढूंढने के प्रयास में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने देश की जनता को चौकीदार बताया। उन्होंने इसमें कहा है कि सिर्फ मैं ही नहीं वो सब चौकीदार हैं जो भ्रष्टाचार, गंदगी, बेईमानी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री के इस वीडियो जारी करते ही सुबह से ही सोशल मीडिया पर #MainBhiChowkidar आंदोलन ट्रेंड में है। हर कोई अपने आप को देश का चौकीदार बनाने में लगा हुआ है। इसी मुहिम को समर्थन देने के लिए सिर्फ तेजिंदर बग्गा ही नहीं कई समर्थकों ने अपने ट्विटर अकाउंट के नाम बदलकर उसमें चौकीदार जोड़ लिया है।

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें