फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक भाजपा में शामिल, करेंगे गौतम गंभीर का प्रचार, केजरीवाल ने कहा था टुच्चा

Fri, 03 May 2019 04:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनिल वाजपेयी - फोटो : ani
विज्ञापन

चुनाव से ऐन पहले आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी बुरी खबर है। पार्टी का एक विधायक उनका साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं गांधी नगर से आप विधायक अनिल वाजपेयी की। अनिल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। अमर उजाला से खास बातचीत में अनिल ने बताया कि पार्टी में मुझे कई बार अपमानित किया गया।

यहां तक कि खुद केजरीवाल कई बार विधायकों को गधा और टुच्चा तक कह देते हैं। अनिल ने आगे कहा कि विधायक गधा और टुच्चा जैसे शब्द सुनने के लिए पार्टी में नहीं आए हैं। मैं आप में घुटन महसूस कर रहा था इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी अपने सिद्धांत से भटक गई है और मेरी ही तरह अन्य विधायक भी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

अनिल ने दावा किया कि इमामों की तनख्वाह मुस्लिम वोट पाने के लिए बढ़ाई गई है। उन्होंने ये भी कहा कि विधायकों को खरीदने का आरोप भी बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें