फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं वो 6 उम्मीदवार, जिन्हें आप ने दिया दिल्ली से लोकसभा चुनाव का टिकट

Sat, 02 Mar 2019 02:50 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aap candidates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटें हैं लेकिन पार्टी ने अब तक 6 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। इसके साथ ही उन अटकलों पर भी पार्टी ने विराम लगा दिया है जिनमें कांग्रेस से गठबंधन की बात चल रही थीं। वो 6 उम्मीदवार हैं- चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता, उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडेय, पूर्वी दिल्ली से आतिशी, दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुग्गन सिंह, नई दिल्ली से बृजेश गोयल। जानिए इन उम्मीदवारों के बारे में...
विज्ञापन

पंकज गुप्ता
चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता
पंकज गुप्ता जिन्हें आम आदमी पार्टी चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव का टिकट दे रही है वह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इसके साथ ही वह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

आम आदमी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पंकज गुप्ता कई सॉफ्टवेयर कंपनियों में 25 साल तक सेवाएं दे चुके हैं। 25 साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए नौकरी छोड़ दी। पंकज गुप्ता जन लोकपाल आंदोलन के समय से ही टीम के साथ हैं और फिर पार्टी में जुड़ गए थे। पंकज गुप्ता ने मोतीलाल नेहरू रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज इलाहाबाद से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।

दिलीप पांडेय
दिलीप पांडेय
दिलीप पांडेय अन्ना हजारे के एंटी करप्शन मूवमेंट में शामिल थे और आम आदमी पार्टी बनने के बाद वह पार्टी से जुड़ गए। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जमानिया में पले बढ़े हैं। दिलीप पांडेय आम आदमी पार्टी की दिल्ली यूनिट के संयोजक होने के साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

वह समाजिक कार्यकर्ता और राजनेता होने के साथ ही 'दहलीज पर दिल' नाम की किताब के लेखक भी हैं। वह हांगकांग में आईटी विशेषज्ञ के तौर पर काम कर चुके हैं लेकिन जब उन्होंने अन्ना हजारे के आंदोलन इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बारे में सुना तो वह जनलोकपाल आंदोलन से जुड़ गए और आज भी आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी ने उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है।

आतिशी
पूर्वी दिल्ली से आतिशी
आम आदमी पार्टी अपने चार साल के कार्यकाल में जिन उपलब्धियों को सबसे ज्यादा बार गिनाती रही है उनमें शिक्षा का क्षेत्र सबसे ऊपर है और इसका बहुत बड़ा श्रेय आतिशी को जाता है। इनके काम को देखते हुए पार्टी ने इन्हें पूर्वी दिल्ली का चुनावी प्रभारी बनाया था और अब उन्हें वहीं से लोकसभा चुनाव में उतार रही है। आतिशी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य होने के साथ ही दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री की सलाहकार भी रह चुकी हैं।

आतिशी पढ़ी-लिखी हैं और यही वजह है कि उन्होंने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई वहीं सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर डिग्री प्रथम स्थान लाकर प्राप्त की। फिर वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चली गईं और स्कॉलरशिप लेकर मास्टर की डिग्री ली। कुछ साल बाद उन्होंने रोड्स स्कॉलशिप लेकर ऑक्सफोर्ड से ही एक और मास्टर डिग्री ली। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
राघव चड्ढा
राघव आम आदमी पार्टी के सबसे युवा प्रवक्ता होने के साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। राघव उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने 2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार किया था। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाने के बाद उन्हें पार्टी ने कानूनी मामलों से निपटने की भूमिका सौंप दी गई। पार्टी अब उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से टिकट दे रही है।

राघव का मानना है कि राजनीति को उन्होंने नहीं चुना बल्कि राजनीति ने उन्हें चुन लिया। वह कहते हैं, 'आम आदमी पार्टी के जरिए राजनीति में कदम रखने के फैसले से मेरा परिवार काफी सहज था क्योंकि यह उन्हीं विचारधाराओं पर बनी पार्टी है जिसे वो समर्थन करते हैं,  यानी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली पार्टी।'

गुग्गन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुग्गन सिंह
गुग्गन सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले बवाना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे। अब आम आदमी पार्टी उन्हें उत्तर पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा का टिकट दे रही है। 2015 में वह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वेद प्रकाश से चुनाव हार गए थे। 2017 में वेद प्रकाश ने आप छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन

बृजेश गोयल
नई दिल्ली से बृजेश गोयल
बृजेश गोयल को कुछ समय पूर्व आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया था, अब पार्टी ने 2019 चुनाव के लिए उन्हें वहीं से टिकट दे दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें