दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही मौसम ने करवट ले ली है। जहां मार्च का पहला दिन काफी ठंडा रहा, वहीं दूसरे दिन(शनिवार) सुबह से ही घने बादल छाने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है।
बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पारा लुढ़क गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं दर्ज की गई। यह दूसरा दिन है, जब न्यूनतम तापमान लगातार औसत से कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते आठ साल में एक मार्च की तारीख पर इतना ठंडा नहीं पड़ा। वहीं, यदि इस वक्त का औसत अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसे में इस बार कई साल बाद इस तरह के मौसम का अनुभव लोगों को हो रहा है।