फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypoll Result: बीजेपी की हार के बाद कुमार विश्वास का विपक्ष पर तंज, कह दिया 'नवपतित'

Fri, 01 Jun 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kumar vishwas
4 लोकसभा और 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद से ही विपक्ष इसे अपनी बड़ी जीत मानकर खुश हो रहा है। वहीं बीजेपी के समर्थक विपक्ष से लगातार ये पूछ रहे हैं कि क्या अब EVM में कोई परेशानी नहीं है? क्योंकि 28 मई को जिस दिन इन सीटों पर उप चुनाव हो रहे थे उस दिन कैरान में सपा, आरएलडी, शिवसेना, एनसीपी ने ईवीएम पर कई सवाल उठाए थे। इसी को आधार बनाते हुए कुमार विश्वास ने विपक्ष पर ट्वीट के माध्यम से करारा हमला बोला है।
विज्ञापन

2 of 5
kumar vishwas
यहां तक कि कुमार विश्वास ने विपक्ष की 'नवपतित' लोगों से तुलना कर दी है। कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा- 'तो आज EVM को “चरित्र-प्रमाण पत्र” दे देंगे नवपतित ?'
विज्ञापन

3 of 5
Congress on EVM
गौरतलब है कि 28 मई को कई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में खराबी की बात सामने आई थी। तब चुनाव आयोग ने कहा था कि गरमी की वजह से ईवीएम व वीवीपैट में खराबी आई है। इस पर विपक्ष ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

4 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने तो ये तक कहा था कि ईवीएम से चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर हो रही है। वो बोले- आज कहा जा रहा है गरमी के कारण ईवीएम खराब हुआ कल कहेंगे बारिश की वजह से फिर कहेंगे ठंड की वजह से ईवीएम खराब हुआ। कुछ लोग जनता को लाइन में खड़ा कर सत्ता की हनक दिखाना चाहते हैं। हम बैलट पेपर की मांग फिर दोहराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईवीएम
उपचुनावों में विपक्ष की हार के बाद लगातार भाजपा समर्थक विपक्ष से यही सवाल कर रहे हैं कि क्या अब ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है। क्या अब सब ठीक हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें