फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2023: राजधानी में धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी, तस्वीरों में देखें त्योहार की धूम

Fri, 13 Jan 2023 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली में लोहड़ी की धूम - फोटो : अमर उजाला
सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौण विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले ने धी ब्याही हो, सेर शक्कर पाई हो, कुड़ी दा लाल पटाका हो, कुड़ी दा शालू पाटा हो... गीत के बीच शुक्रवार को लोहड़ी के मौके पर राजधानी में सिख एवं पंजाबी बहुल इलाकों में जमकर ठुमके लगाए गए। इन इलाकों में चारों ओर इस गीत की गुंज सुनाई दी। गीत के बोल सुनकर अन्य समुदाय के लोग भी सिख एवं पंजाबी समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी भांति लोहड़ी के रंग में रंग गए। इस दौरान उन घरों में सबसे ज्यादा उल्लासपूर्ण माहौल नजर आया, जिनमें पिछले एक वर्ष के दौरान लड़के की शादी हुई थी या फिर और बच्चे का जन्म हुआ।
विज्ञापन

2 of 4
दिल्ली में लोहड़ी की धूम - फोटो : अमर उजाला
राजधानी स्थित सिख एवं पंजाबी बहुल राजौरी गार्डन, विकासपुरी, पश्चिम विहार, जनकपुरी, टगौर गार्डन, विष्णु गार्डन, कीर्ति नगर, मोती नगर, रमेश नगर, उत्तम नगर, मानसरोवर गार्डन, तिलक नगर, हरी नगर, सुभाष नगर, अशोक नगर आदि इलाकों में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की मिसाल कायम करने वाला लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
दिल्ली में लोहड़ी की धूम - फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों में सुबह से ही लोहड़ी की धूम शुरू हो गई थी और शाम को इस पर्व की धूम पूरे चरम पर पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने एक साथ मिल जुलकर नाच-गाकर खुशी मनाई। लोगों ने शाम होते ही अपने घरों के बाहर दरिद्रता का समूल नाश और घर में सुख समृद्घि का साम्राज्य स्थापित होने की कामना को लेकर अलाव जलाकर पूजा की। 
विज्ञापन

4 of 4
दिल्ली में लोहड़ी की धूम - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने अलाव में तिल, गुड़ रेवड़ी, चिड़वा, फूले आदि डालते हुए उसकी परिक्रमा की। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों ने मत्था टेका और उसके चारों ओर बैठकर हाथ सेंके। दूसरी ओर लोहड़ी पर्व उन घरों में विशेष एवं धूमधाम के साथ मनाया गया, जिनमें घरों में पिछले एक वर्ष के दौरान लड़के की शादी हुई और बच्चे का जन्म हुआ। क्योंकि उनके घरों में आई बहू और पैदा हुए बच्चे की यह पहली लोहड़ी थी। ऐसे घरों में दुल्हा-दुहलन ने अलाव के चारों ओर शादी के फेरों की तरह चक्कर लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें