फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, 2 दिन तक सड़ते शव के साथ रहा फिर ऐसे खुला राज

Thu, 14 Jun 2018 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
jyoti murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के खोड़ा के वंदना इंक्लेव में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही ब्यूटीशियन प्रेमिका की हत्या कर युवक दो दिन तक फ्लैट में उसकी लाश के साथ रहा। लेकिन ज्यादा दिन तक वो इसे छिपा नहीं सका क्योंकि...
विज्ञापन

2 of 10
jyoti murder - फोटो : अमर उजाला
दरअसल जब शव को ट्राली बैग में बंद कर ठिकाने लगाने जा रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। घटना मंगलवार रात की है। शव ट्रॉली बैग में डालकर ले जाते समय बिल्डिंग में बदबू फैलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन उस समय प्रेमी भाग गया। बुधवार शाम स्थानीय लोगों ने प्रेमी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

3 of 10
jyoti murder - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से फतेहपुर लुधियाना निवासी ज्योति वर्मा (26) खोड़ा के वंदना इंक्लेव में चार्टेड एकाउंटेंट रामनरेश त्रिपाठी के मकान में किराए पर रहती थी। उसका प्रेमी शिवम भी उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। शिवम भी लुधियाना का रहने वाला है और यहां एक निजी कंपनी में काम करता है। रामनरेश ने अपने भाई राधे मोहन त्रिपाठी को पांच मंजिला मकान का केयरटेकर बना रखा है। राधे मोहन ने ही छह माह पहले ज्योति को मकान किराए पर दिया था।

4 of 10
jyoti murder - फोटो : अमर उजाला
ज्योति दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। मंगलवार रात 11.30 बजे ज्योति का प्रेमी शिवम एक लाल रंग की स्विफ्ट कार लेकर आया और चौथी मंजिल स्थित अपने कमरे से ट्राली बैग लेकर नीचे कार में रखने लगा। बैग से बदबू उठने से पड़ोसियों ने पूछताछ की और शक होने पर 100 नंबर पर सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक शिवम ने बैग गाड़ी की डिग्गी में रख लिया था। पुलिस के आते ही मौके पर लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग निकाला।
विज्ञापन

5 of 10
jyoti murder - फोटो : अमर उजाला
बैग खोलने पर ज्योति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। इस दौरान शिवम भाग गया। लोगों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से ज्योति के कमरे से बदबू आ रही थी, लेकिन चूहा मरा होने का अनुमान लगाकर पड़ोसी बदबू सहते रहे। एसएचओ धमेंद्र कुमार ने बताया कि शव को देखकर प्रतीत हो रहा था कि 4-5 दिन पहले ज्योति की हत्या करके शव को बैग में छिपाया गया। कमरे की तलाशी में पुलिस को उसकी आईडी और भाई धर्मेंद्र का नंबर भी मिला। जिस पर पुलिस ने सूचना दी। भाई से बातचीत के बाद पुलिस को पता लगा कि ज्योति की अभी तक शादी नहीं हुई है। पुलिस ने हत्या का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

6 of 10
jyoti murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस करती रही तलाश, लोगों ने पकड़ा आरोपी सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी अपने घर के आसपास ही घूमता रहा। पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी। बुधवार शाम आसपास के लोगों ने आरोपी को घूमते हुए दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो युवती का अपने परिजनों से बीते कुछ माह से संपर्क कम था। युवती ने दिल्ली के एक ब्यूटी पार्लर में भी काम किया था। खोड़ा में पड़ोसियों ने बताया कि युवती खोड़ा में आने के बाद से कहीं काम पर नहीं जाती थी। वह दिनभर घर पर ही रहती थी। दोनों 6 माह से 3500 रुपये प्रतिमाह किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन

7 of 10
demo pic
शव ले जाने के लिए किराए पर लाया था कार शिवम जिस का गाड़ी का इस्तेमाल शव को ठिकाने लगाने में करने वाला था, वह उसने एक प्राइवेट कंपनी से ऑनलाइन बुक कराई थी। वह खुद ही कंपनी के लक्ष्मी नगर साइट ऑफिस से कार को किराए पर लेकर आया था।

8 of 10
demo pic
प्रेमी बोला, प्रेमिका ज्योति ने लगाया था फंदा पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में शिवम ने बताया कि दो दिन पहले वह शराब पीकर घर पहुंचा था। इससे ज्योति नाराज हो गई। उसने बाथरूम में जाकर फंदा लगा लिया। पकड़े जाने के डर से  किसी को बताया नहीं और शव को कमरे में ही छुपाकर रखा था। वह धूपबत्ती और डियोडोरेंट से शव की बदबू को रोकने की कोशिश कर रहा था। रात में वह शव को ठिकाने लगाने जा रहा था।

9 of 10
demo pic
पीएम रिपोर्ट में आया, दो दिन पूर्व हुई थी मौत एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत दो दिन पूर्व होनी आई है। मौत से पूर्व शरीर पर चोट के निशान भी आए हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट लगने से मौत होना आया है। आत्महत्या की पोस्टमार्टम में पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन

10 of 10
डेमो - फोटो : डेमो
11 मई को भी लिवइन में हुई थी प्रेमिका की हत्या खोड़ा की कालोनी में 11 मई को भी प्रेमी ने विवाद होने पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। प्रेमिका मुंबई से अपने पति को छोड़कर खोड़ा में प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही थी। परिजनों ने मुंबई में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्या होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें