delhi rain
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में 9.6 मिलीमीटर जबकि पालम वेधशाला में 7.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड़ वेधशाला में 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को तीन साल में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग की मानें तो चार मार्च के बाद बारिश का दौर रुक जाएगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।