फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंग का लीडर गिरफ्तार, लंबी है कारनामों की लिस्ट

Fri, 08 Jun 2018 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने तीन राज्यों में वांछित लॉरेन्स बिश्रोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा(28) को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। लॉरेंस बिश्रोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद से वह जेल में बंद है और गैंग को संपत नेहरा ही चला रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
संपत पर पंचकुला व राजस्थान में 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, फिरौती सहित अन्य धाराओं के तहत दो दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी छात्र राजनीति के जरिये गैंग में शामिल हुआ और गैंग का शॉर्प शूटर बन गया। उसको हैदराबाद की अदालत में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लेकर गुरुग्राम लाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ गुरुग्राम टीम को सूचना मिली थी कि लॉरेन्स गैंग का शॉर्प शूटर संपत नेहरा हैदराबाद में है। जिस पर टीम 15 दिन पहले ही हैदराबाद पहुंच गई थी। टीम ने उसे ट्रेस कर उस पर नजर रखनी शुरू कर दी।

4 of 6
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
टीम ने योजना के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर हैदराबाद में केस दर्ज कराया। टीम ने बृहस्पतिवार को हैदराबाद की अदालत में आरोपी को पेश कर 5 दिन की राहदारी रिमांड पर लिया है। आरोपी को गुरुग्राम लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
sampat nehra
मूलरूप से चूरू राजस्थान निवासी संपत छात्र राजनीति में रहते हुए अनेक बार जेल गया था। यहां उसकी मुलाकात लॉरेन्स बिश्रोई से हुई। सात साल पहले वह गैंग में शामिल हो गया और उसका शॉर्प शूटर बनकर वारदातों को अंजाम देने लगा। वह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ राज्यों में वांछित आरोपी है। वह सोशल मीडिया के जरिये अपडेट रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
ये मामले हैं दर्ज 
-पुलिस पार्टी पर फायर कर अपने साथी दीपक को पुलिस कस्टडी से छुड़वाया
- बेनूर पंजाब में निगम पार्षद के पति कमलजीत की हत्या
- बरोणा हरियाणा में रिटायर्ड फौजी की हत्या 
- भिवानी में बंटी की हत्या 
- हिसार में धौलिया गुर्जर हत्या की 
- सीकर राजस्थान में सरदार राव सरपंच की हत्या 
- जोधपुर में सट्टा किंग की हत्या 
- श्रीगंगानगर, राजस्थान में जॉर्डन मर्डर किया था ।
- चूरू राजस्थान में हत्या की 
- कुंडली हरियाणा में हत्या की वारदात को दिया था अंजाम।
-चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी से तीन करोड़ रुपये की फिरोती मांगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें