यादव सिंह प्रकरण के बाद एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण सुर्खियों में आ गया। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बृहस्पतिवार को आयकर विभाग ने प्राधिकरण के सहायक परियोजना अभियंता (एपीई) ब्रजपाल सिंह चौधरी के सेक्टर-27 स्थित नोएडा आवास, हापुड़ व फरीदाबाद सहित आठ ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। (सभी फोटोः राजन राय)
विज्ञापन
2 of 9
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक जारी रहे सर्च अभियान के दौरान दिल्ली-एनसीआर में अकूत संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। 2014 में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह पर शिकंजा कसने के बाद से ही प्राधिकरणों के अधिकारी आयकर विभाग के निशाने पर हैं। आयकर सूत्रों के मुताबिक, सहायक अभियंता सहित परिवार के अन्य सदस्यों के नाम करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
3 of 9
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग की टीम ने सेक्टर-27 स्थित ब्रजपाल चौधरी की आलीशान कोठी (नंबर एच-37) पर दबिश दी। इसी कोठी में ब्रजपाल परिवार सहित रहते हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ब्रजपाल की पत्नी सुदेश के नाम सेक्टर-52 के बी ब्लॉक में 540 स्क्वायर मीटर का प्लॉट व सेक्टर-33 सी ब्लॉक में कोठी मिली है। इसके अलावा बेटे अंकुर चौधरी के नाम सेक्टर-63 स्थित सी ब्लॉक में 1000 स्क्वायर मीटर का इंडस्ट्रियल प्लॉट है, जिसके दूसरे तले पर एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से कंपनी चलाई जा रही है।
4 of 9
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-63 मार्केट में ही कॉमर्शियल प्लॉट में नामी रेस्टोरेंट भी सहायक अभियंता का ही बताया जा रहा है। इसके अलावा हापुड़ के पिलखुवा में दिल्ली वन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-110 में बैंक्वेट हॉल, मामूरा सेक्टर-67 में 6000 स्क्वायर मीटर का प्लॉट और फरीदाबाद के सेक्टर-91 स्थित सूर्यानगर फेस-2 में रेजिडेंशियल प्लॉट से संबंधित दस्तावेज आयकर विभाग ने जुटाए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
सुपरटेक व आम्रपाली प्रोजेक्टों के चार फ्लैट मिले सहायक परियोजना अभियंता की बिल्डर लॉबी में पहुंच का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सुपरटेक व आम्रपाली के अलग-अलग प्रोजेक्ट में चार फ्लैट सगे-संबंधियों के नाम मिले हैं। आयकर विभाग की छह से ज्यादा टीमें इन ठिकानों पर भी पहुंची और महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटाए गए। प्राधिकरण की कई परियोजनाओं में अपने करीबियों को ठेके दिलाने में सहायक अभियंता के दखल की बात भी सामने आ रही है। मालूम हो कि ब्रजपाल चौधरी नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन का तीन बार अध्यक्ष भी रह चुका हैं।
विज्ञापन
6 of 9
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
ब्रजपाल के शौक देख हैरान आईटी अधिकारी नोएडा प्राधिकरण के सहायक परियोजना अभियंता के पद पर तैनात ब्रजपाल के निवास पर जब आयकर विभाग की टीम पहुंची तो घर के अलावा परिसर में खड़ी गाड़ियों की भी तलाशी ली। इस दौरान गाड़ियों के (6666) नंबर देखकर आयकर अधिकारी भी हैरान रह गए। तीन गाड़ियां मौके पर खड़ी थीं जिनका एक जैसा नंबर उनके व परिवार के हाई-प्रोफाइल स्टेटस की ओर भी इशारा कर रहा था।
विज्ञापन
7 of 9
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
सूत्र बताते हैं कि तीन साल पहले आयकर विभाग की टीम ने तत्कालीन प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर रहे और मौजूदा समय में जेल में बंद यादव सिंह के घर व कंपनियों समेत विभिन्न स्थानों पर छापा मारा था। इस दौरान अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ था। ब्रजपाल भी यादव सिंह के करीबियों में से एक हैं। उस समय टीम को करीब 70 अधिकारियों की कहीं न कहीं सहभागिता मिली थी। यादव सिंह की सबसे नजदीकी टीम पर पहले दौर में ही कार्रवाई की जा चुकी है। अब धीरे-धीरे उन कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने अकूत संपत्ति कमाई है। उन पर नजर रखी जा रही है और मौका मिलते ही कार्रवाई होने की संभावना है।
8 of 9
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, आयकर विभाग की इवेंस्टिगेशन विंग के वरिष्ठ अधिकारी दिनभर नोएडा में डेरा डाले रहे। यादव सिंह प्रकरण के बाद हुई इस बड़ी कार्रवाई पर आयकर भवन में बैठे विंग के प्रधान निदेशक अमरेंद्र कुमार सीधे नजर रखे हुए थे। इस पूरी कार्रवाई में नोएडा के अलावा मेरठ व गाजियाबाद के आयकर अधिकारियों को लगाया गया था। 50 से ज्यादा अधिकारियों अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। आलीशान घर देखकर चौंध गई आंखें ब्रजपाल के रुतबे का अंदाजा उनके सेक्टर-27 स्थित आवास के बाहर खड़े होकर ही लगाया जा सकता है। एक सहायक अभियंता की आलीशान कोठी देखकर खुद आयकर विभाग के अधिकारियों की आंखें भी खुली की खुली रह गईं।
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ सवालों के जवाब देता रहा परिवार सूत्रों के मुताबिक , सेक्टर-27 स्थित आवास पर जिस वक्त जांच अभियान चल रहा था तो ब्रजपाल का पूरा परिवार घर के अंदर था। बताया जा रहा है कि इस दौरान न किसी को बाहर जाने दिया जा रहा था और न ही कोई बाहर से अंदर आ सका। घर के अंदर मौजूद हर शख्स पर निगरानी रखी जा रही थी। घंटों छानबीन चलती रही और परिवार के लोग जांच टीम के सवालों का जवाब देते रहे। किरायेदारों से भी हुई पूछताछ सेक्टर-33 में ब्रजपाल की पत्नी के नाम से कोठी है। जब आयकर विभाग की टीम वहां पहुंची तो मौके पर मौजूद लोग हैरान हो गए। टीम ने यहां भी सर्च अभियान चलाया। कोठी के बेसमेंट में बने कार्यालय में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। इसके अलावा ऊपरी मंजिल पर किरायेदारों से भी पूछताछ की गई। रेंट एग्रीमेंट की जांच के अलावा उनके बयान दर्ज किए गए। वहीं, सेक्टर-27 स्थित आवास पर देर शाम एक प्रिंटर भी लाया गया। इससे भारी मात्रा में महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का अंदेशा लगाया जा रहा है।