फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व के ठीक पहले मालिनी के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, करना पड़ा लाठीचार्ज

Sat, 05 Nov 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
malini awasthi - फोटो : राजन राय
नोएडा स्टेडियम में शुक्रवार रात प्रवासी महासंघ की तरफ से आयोजित छठ महोत्सव में भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी ने छठ के गीतों ने समां बांध दिया।
(सभी फोटोः राजन राय/अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 10
malini awasthi - फोटो : राजन राय
इसके अलावा अन्य भोजपुरी गायकों ने भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हालांकि गायकों के प्रति दीवानगी के चलते कुछ देर बाद भीड़ बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

3 of 10
malini awasthi - फोटो : राजन राय
हालात इतने खराब हो गए कि आयोजकों को दर्शकों पर लाठी भांजनी पड़ी। यही नहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुला लिया गया।

4 of 10
malini awasthi - फोटो : राजन राय
दरअसल, छठ के मौके पर भोजपुरी के जाने-माने गायक और गायिकाओं के कार्यक्रम में शहर और अन्य स्थानों से हजारों दर्शक शाम से ही उमड़ पड़े।
विज्ञापन

5 of 10
malini awasthi - फोटो : राजन राय
हालांकि आयोजकों ने समारोह स्थल की सुरक्षा के बाबत बेरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन भीड़ के सामने उनकी व्यवस्था धरी की धरी रह गई। भोजपुरी के चर्चित गानों की प्रस्तुति के दौरान भीड़ एकाएक बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

6 of 10
malini awasthi - फोटो : राजन राय
इसके बाद आयोजक भीड़ में कूद पड़े और शोर मचा रहे दर्शकों पर लाठियां भांजने लगे। इस दौरान कुछ दर्शकों को चोट भी लगी। इसके बावजूद भोजपुरी गायकों को सुनने के लिए लोग एक-दूसरे पर चढ़कर स्टेज तक पहुंचने को उतावले रहे।
विज्ञापन

7 of 10
malini awasthi - फोटो : राजन राय
बाद में हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

8 of 10
malini awasthi - फोटो : राजन राय
कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, कथक व्याख्याता अंजू सिन्हा और भोजपुरी गायक देवी ने भी अपनी गायकी से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

9 of 10
malini awasthi - फोटो : राजन राय
जैसे ही मालिनी अवस्थी ने गाना शुरू किया, पूरा स्टेडियम झूम उठा। भोजपुरी गीतों के बोल पर दर्शक नाचने लगे।
विज्ञापन

10 of 10
malini awasthi - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो साल पहले भी इसी तरह का हंगामा हुआ था, लेकिन आयोजकों ने उससे कोई सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें