भारत-तिब्बत सीमा पुलिस फोर्स(आईटीबीपी) के 55वें स्थापना समारोह में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने परेड का नीरिक्षण किया और सलामी ली।
विज्ञापन
2 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
यहीं पर उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब देते हुए कहा कि, 'आतंकवाद कायरों का हथियार है, वीर सीने का बटन खोलकर सामने से वार करते हैं।' उन्होंने आईटीबीपी की तारीफ करते हुए कहा कि इसके होते हुए दुनिया का कोई देश भारत पर हमले की सोच भी नहीं सकता।
विज्ञापन
3 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीबीपी कैंप में अपने भाषण के दौरान देश की सीमा पर मौजूद सैनिकों की बहादुरी और दिलेरी की प्रशंसा की।
4 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
इसके साथ ही उन्होंने दीवाली के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा में तैनात जवानों को दिवाली की बधाई भी दी।
विज्ञापन
5 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा सुरक्षा में तैनात जवानों को मैं यहीं से दिवाली की बधाई देता हूं। उन्हीं की सतर्कता से हम देश के भीतर अमन चैन से दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन
6 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
इसके साथ ही यहां गृहमंत्री ने देश के जवानों के लिए यहां से कई घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
7 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
राजनाथ सिंह ने आईटीबीपी कैंप से ऐलान किया कि शहीदों के परिवारों को मिलने वाली आर्थिक मदद की रकम बढ़ाई जाएगी।
8 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
यही नहीं 9 हजार से अधिक की ऊंचाई पर तैनात जवानों को हाईएल्टीट्यूड मेडल देने की भी घोषणा गृहमंत्री सिंह ने की।
9 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
वहीं इसके बाद गृहमंत्री ने नॉलेज पार्क-टू स्थित 25 एकड़ एरिया पर प्रस्तावित संस्कृति संग्रहालय की नींव रखी।
10 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
उनके साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी थे। इस संग्रहालय में भारतीय संस्कृति की पूरी झलक देखने को मिलेगी।
11 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
इस प्लॉट का आवंटन पुरातत्व विभाग को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने करीब 16 वर्ष पहले किया था।
12 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
बाद में आवंटन निरस्त करते हुए इस पर हेलीपोर्ट बनाने का निर्णय लिया गया, लेकिन हाईटेंशन लाइन होने के कारण हेलीपोर्ट बनाना संभव नहीं हुआ।
13 of 15
itbp parade
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
दो साल पहले इसका आवंटन संस्कृति संग्रहालय के लिए कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सटे गलगोटिया संस्थान और हिंडन पुल के बीच में यह जगह स्थित है।