दिल्ली स्थित इंडिया गेट सर्किल पर बुधवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। दुनिया की महंगी कारों में शुमार होने वाली लैम्बोर्गिनी अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराने के बाद स्ट्रीट लाइट के पोल से जा टकराई। (सभी तस्वीरें: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली )
विज्ञापन
PICS: टकराते ही 6 करोड़ की कार का निकला 'कचूमर'
2 of 5
हादसे में कार का चालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद चालक ने कार को घटना स्थल पर छोड़ा और एक निजी कैब से रफूचक्कर हो गया। खबर मिलते ही पुलिस, मीडिया और कार मालिक के गुर्गे वहां पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में गुर्गों ने कार की पहचान छुपाने की खूब कोशिश की।
विज्ञापन
PICS: टकराते ही 6 करोड़ की कार का निकला 'कचूमर'
3 of 5
कार पर कवार डालकर उसकी नंबर प्लेट भी हटा ली गई। सूत्रों की मानें तो कार नोएडा बेस एक रियल स्टेट कंपनी की बताई जा रही है। कार को दिल्ली स्थित कोटला मुबारकपुर, दफ्तर के पते पर रजिस्टर्ड कराया गया है। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने व बिना नंबर प्लेट की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
PICS: टकराते ही 6 करोड़ की कार का निकला 'कचूमर'
4 of 5
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी तेजपाल नामक एक सिपाही की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हादसे के समय कार की रफ्तार करीब 150 से 200 कि.मी प्रतिघंटा की रही होगी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस, मीडिया व कार मालिक के गर्गे वहां पहुंच गए।
पुलिस ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर (डीएल 3सी-बीआर-8055) निकलवाकर उसके मालिक का भी पता लगा लिया है, लेकिन पुलिस उसके मालिक का नाम व पता बताने से बचती रही। बतों दे कि लैम्बोर्गिनी एलपी-670-4एसवी की भारत में 6.25 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है। भारत में सिर्फ 26 लोगों के पास लैम्बोर्गिनी कार मौजूद है।