लालू प्रसाद यादव को आज दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिल गई है और उनको रांची भेज दिया गया है। लालू ने एम्स के निदेशक को एक खत लिखा जिसमें उन्होंने साफ-साफ कहा है कि वह अभी भी अस्वस्थ हैं और अगर उनको कुछ भी होता है तो एम्स ही उसका जिम्मेदार होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
lalu yadav
बता दें कि लालू द्वारा निदेशक को भेजे गए खत में लिखा है- 'मैं हृदयरोग, किडनी इंफेक्शन, सुगर एवं कई अन्य प्रकार के बीमारियों से ग्रसित हूँ।'
विज्ञापन
3 of 5
lalu yadav
- फोटो : ani
इतना ही नहीं लालू ने और भी कई बीमारियों के बारे में उन्होंने लिखा,'कमर में दर्द है एवं बार बार चक्कर आ जा रहा है मैं कई बार बाथरूम में गिर भी गया हूं। मेरा रक्तचाप एवं शुगर बीच बीच में बढ़ जाता है।'
4 of 5
lalu yadav
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एम्स में अपना इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव को सोमवार(30 अप्रैल) को जब पता चला कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे मिलने आ रहे हैं तो लालू यादव ऐसे सजे धजे कि एम्स ने उन्हें फिट बताकर बाय-बाय ही कर दिया।