फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दोहरे हत्याकांड में खुलासा: ₹43 हजार और दो फोन बने काल, आरी के ब्लेड से मुकेश ने काटा मां-बेटे का गला

Fri, 04 Jul 2025 06:46 AM IST
विकास कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात के बाद वह पीड़ित परिवार के घर में काफी देर रहा। उसने बाथरूम में अपने हाथ-पैर और मुंह धोया। कपड़ों पर खून के धब्बे धोए। इसके बाद वह घर से निकल कर सीधे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गया था।
विज्ञापन
1 of 9
मृतक मां-बेटे और कातिल नौकर मुकेश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाने वाले कुलदीप सेवानी के लिए 43 हजार रुपये कुछ भी नहीं है। मगर मात्र 43 हजार रुपये के लिए उनके नौकर मुकेश ने उसका संसार ही खत्म कर दिया। आरोपी नौकर मुकेश ने रुचिका सेवानी से कुछ महीने पहले 43 हजार रुपये उधार लिए थे। साथ में उसने दो मोबाइल फोन भी लिए थे। पुलिस को ये पता नहीं है कि फोन उसने कैसे लिए। वह फोन चुराकर ले गया था या फिर रूचिका ने उसे दिए थे।
विज्ञापन

2 of 9
मृतक मां और बेटे - फोटो : अमर उजाला
आरी के ब्लेड से काटा मां-बेटे का गला
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकेश चार दिन से उनके यहां ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। इस बात पर मालकिन रुचिका ने उसे काफी डांट दिया था और उसे कहा था कि वह उससे पैसे लेकर रहेगी। इस बात पर मुकेश इस कदर नाराज हो गया कि उसने मालकिन रुचिका की हत्या करने की ठान ली। इसके लिए उसने अमर कॉलोनी से आरी में लगने वाला धारदार ब्लेड ले लिया था। साजिश के तहत वह बुधवार शाम सात बजे मालकिन के घर पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 9
मृतक रुचिका - फोटो : अमर उजाला
80 फीसदी काट दी थी गर्दन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि जब वह घर में घुसा तो रुचिका ने उसे फिर डांट दिया था। इसके बाद उसने पहले मालकिन की हत्या की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसने रूचिका की गर्दन करीब 80 फीसदी काट दी थी। गर्दन में सिर्फ हड्डी ही बिना कटी बची थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बेटे की गर्दन उसे करीब 50 फीसदी काट दी थी। कुलदीप की बेटी भी है जो जम्मू कश्मीर में पढ़ती है।

4 of 9
कातिल मुकेश - फोटो : अमर उजाला
घर में काफी दे रहा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात के बाद वह पीड़ित परिवार के घर में काफी देर रहा। उसने बाथरूम में अपने हाथ-पैर और मुंह धोया। कपड़ों पर खून के धब्बे धोए। इसके बाद वह घर से निकल कर सीधे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गया था।
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में कुछ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित परिवार ने आस-पास की सीसीटीवी फुटेज देखी तो आरोपी हाथ में कुछ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। शुरूआत में ये लगा कि वह घर से नकदी आदि कुछ लूटकर ले गया है। मगर जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो आरोपी के हाथ में रूमाल दिखाई दिया। ये रूमाल उसने हाथ में पकड़ रखा था।
विज्ञापन

6 of 9
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
शवों को देखकर कुलदीप व पुलिसकर्मियों को दिल कांपा
आरोपी नौकर ने जिस तरह से रुचिका व उसके बेटे की हत्या की है उस हिसाब से उसने कसाई को भी पीछे छोड़ दिया। ऐसा लगता है कि रुचिका ने उसका विरोध किया और घर में इधर-उधर भागी। मगर आरोपी ने आरी जैसे धारदार ब्लेड से रुचिका की गर्दन रेत दी। इसके बाद उसने कृष का गला कटा। शवों को देखकर कुलदीप व वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों का कलेजा कांप गया।
विज्ञापन

7 of 9
पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
शवों तक नहीं पहुंच पाया कुलदीप
पीड़ित परिवार के घर में चारों तरफ खून ही ही खून बिखरा हुआ था। पीडि़त परिवार से कुलदीप ही घर के अंदर घुस पाया, मगर वह भी शवों तक नहीं पहुंच पाया। आरोपी ने गर्दन इतनी बुरी तरह कांटी हुई कि पत्नी व बेटे का शव देखकर कुलदीप नीचे गिर पड़ा और बिलख-बिलख कर रोने लगा। पुलिस ने जैसे-जैसे कुलदीप को बाहर निकाला। इसके बाद कुलदीप के परिवार का कोई भी सदस्य अंदर नहीं घुस पाया।

8 of 9
मुकेश - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद मोबाइल बंद कर लिया था
प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को आरोपी मुकेश का मोबाइल पुलिस ने बंद पाया। जबकि सीसीटीवी फुटेज में वह अंतिम बार घर में आते हुए और निकलते हुए दिखाई दिया था। पुलिस मुकेश की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह अमर कॉलोनी में दो भाइयों व पिता के साथ रहता है। पुलिस टीम अमर कॉलोनी पहुंची, तो पता चला कि मुकेश वहां से फरार है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी की जानकार जुटाई। पुलिस को पता चला कि आरोपी नई दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठा है। उसकी ट्रेन का पता लगाकर संबंधित रेलवे स्टेशनों पर उसकी जीआरपी व आरपीएफ को उसकी लोकेशन बताई। इसके बाद आरोपी को आरपीएफ व जीआरपी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

9 of 9
पीड़ित परिवार के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की टीम लेने गई है
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत विहार ने बताया कि जांच में पता लगा कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और वह भागकर बिहार जाएगा। उन्होंने बताया कि एक पुलिस टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दूसरी ने आनंद विहार और तीसरी टीम ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की। बिहार की ज्यादातर ट्रेन यहीं ये चलती हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वह सीसीटीवी फुटेज में जाता हुई दिखाई दे गया। इसके बाद जीआरपी को सर्तक किया गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें