पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। रुचिका और उसके बेटे के शव घर के अंदर बरामद किए गए। रुचिका का शव शयनकक्ष में मिला जिनका गला काफी ज्यादा रेता हुआ था और बेटे का शव स्नानगृह से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर-1 इलाके में बुधवार देर रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। उधार लिए पैसे नहीं देने पर मालकिन ने नौकर मुकेश को डांट दिया था। इस डांट से वह इतना नाराज हुआ कि उसने मालकिन रुचिका सेवानी (42) और उनके बेटे कृष (14) की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का शव शयनकक्ष में बेड के नीचे मिला, जबकि बेटे कृष का शव स्नानगृह में मिला। पुलिस ने दोनों की शवों को एम्स के पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
2 of 9
कातिल मुकेश
- फोटो : अमर उजाला
बिहार भाग रहा था हत्यारा, ट्रेन में पकड़ा गया
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि बिहार निवासी आरोपी नौकर मुकेश (24) को यूपी पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन से उस समय गिरफ्तार किया जब वह ट्रेन से बिहार भाग रहा था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब बुधवार रात नौ बजकर 43 मिनट पर लाजपत नगर निवासी कुलदीप सेवानी (44) की तरफ से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) कॉल आई कि उनकी पत्नी रुचिका (42) और 14 वर्षीय बेटा फोन नहीं उठा रहे हैं और उनके घर की सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि पीसीआर वैन व लाजपत नगर पुलिस पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। घर की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर खून के धब्बे मिले।
विज्ञापन
3 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घर से लेकर दुकान तक में काम करता था मुकेश
पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। रुचिका और उसके बेटे के शव घर के अंदर बरामद किए गए। रुचिका का शव शयनकक्ष में मिला जिनका गला काफी ज्यादा रेता हुआ था और बेटे का शव स्नानगृह से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई। पूरे घर में चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था। महिला की गर्दन 80 फीसदी तक काटी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकेश तीन-चार साल से परिवार के साथ काम कर रहा था। हालांकि वह घरेलू सहायक के रूप में कार्यरत था, लेकिन लाजपत नगर बाजार में कुलदीप और रुचिका की कपड़ों की दुकान में भी उनकी सहायता करता था और उनके चालक के रूप में भी काम करता था।
4 of 9
मृतक रुचिका
- फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी मिलकर दुकान चलाते थे
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कुलदीप और रुचिका मिलकर दुकान चलाते थे। उनकी लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में कपड़ों की दुकान है। उनका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
5 of 9
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
सात से आठ बजे के बीच हुई हत्या
जांच से जुड़े पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया वारदात बुधवार शाम साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे के बीच हुई। दिन के समय महिला ने मुकेश को डांटा था, जिसका बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। उसने पहले महिला की गला रेतकर हत्या की और उसके बाद लड़के को भी मार डाला। पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
6 of 9
जंगपुरा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह
- फोटो : X @ANI
विधायक मौके पर पहुंचे
जंगपुरा से विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने इलाके का दौरा किया और कहा कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की। विधायक ने आगे कहा कि जब मुझे घटना के बारे में सूचना मिली तो मैंने पुलिस उपायुक्त और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। थाना प्रभारी, सहायक पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त कल रात से लगे हुए हैं और आरोपी को रात में ही पकड़ लिया गया। हर पहलू की गहन जांच होनी चाहिए। रात में ही स्थानीय लोग सेवानी के घर के पास जुटने लगे, ऐसे में पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
विज्ञापन
7 of 9
पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों से कम ही बात होती थी
स्थानीय निवासी सुनील वर्मा ने कहा कि वह पार्क के दूसरी ओर रहते हैं और जब मैंने सुना कि यहां एक हत्या हुई है तो चला आया। बाद में मुझे पता चला कि इस परिवार की कुर्ते की दुकान थी और पिछले 10-15 वर्षों से यहां रह रहा था। दुकान काफी पुरानी थी। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता। आस-पास रहने वाले लोगों का कहना था कि कुलदीप व उनके परिवार में कम ही बात होती थी। उनके दो नौकर प्रेम व सुरेंद्र और हैं।
8 of 9
मुकेश
- फोटो : अमर उजाला
अमर कॉलोनी में रहता था
मूलरूप से हाजीपुर, बिहार निवासी मुकेश गारमेंट शॉप में ड्राइवर/शॉप-हेल्प का काम करता है। वह वर्तमान में अमर कॉलोनी में रह रहा है। जब वह भाग रहा था उस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ये पता कर रही है कि उसका पुलिस वेरीफिकेशन हो रखा था या नहीं।
इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस दोहरे हत्याकांड ने न सिर्फ पूरे इलाके को दहला दिया है, बल्कि घरेलू स्टाफ की जांच-पड़ताल को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नौकर कितने समय से इस परिवार के साथ था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।