फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत और जवां दिखने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में करवा रहीं ये खास सर्जरी..

Wed, 24 Jan 2018 10:51 AM IST
परीक्षित निर्भय/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
demo pic
प्लास्टिक सर्जरी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। फिल्मों में तो इससे चेहरा तक बदलने का चित्रण किया जाता है। दिल्ली के डॉक्टरों का कहना है कि उनके यहां प्लास्टिक सर्जरी से चेहरा नहीं बदला जाता, लेकिन..
विज्ञापन

2 of 9
demo pic
दिल्ली के डॉक्टरों का कहना है कि उनके यहां प्लास्टिक सर्जरी से चेहरा नहीं बदला जाता, लेकिन फेस लिफ्ट के जरिये लोग युवा जरूर दिख रहे हैं। राजधानी के सरकारी अस्पतालों में 40 वर्ष की आयु पार कर चुकी महिलाएं सबसे ज्यादा ऐसे ऑपरेशन करा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 9
demo pic
डॉक्टरों का दावा है कि इसके बाद इंसान की आयु करीब 10 वर्ष कम दिखाई देती है। इस ऑपरेशन का क्रेज इस कदर है कि अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। बताया जा रहा है कि एम्स से ज्यादा डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लोकनायक और सफदरजंग अस्पताल इनके ज्यादा मरीज पहुंचते हैं।

4 of 9
beautiful girl
बड़ी वजह निजी क्लिनिक या अस्पतालों में महंगा इलाज भी है। डॉक्टरों के अनुसार, प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ा हर तरह का उपचार काफी महंगा होता है। चूंकि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा है, इसलिए मुंबई तक से दिल्ली आकर कई फिल्मी कलाकार और मॉडल सर्जरी करा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
demo pic
आरएमएल के प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज झा का कहना है कि पिछले वर्ष उनके यहां तीन मरीजों ने यह ऑपरेशन कराया था। ये तीनों सभी महिलाएं थीं। इनमें से एक महिला टीवी पर दिखाई देने वाले मशहूर सीरियल की मुख्य किरदार है। वह दिल्ली से ही है। इससे पहले पुरुष भी इस तरह की सर्जरी उनके यहां करा चुके हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
demo pic
लोकनायक अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. पीएस भंडारी के अनुसार, फेस लिफ्ट के जरिए चेहरे पर उम्र के साथ आने वाली झुर्रियों को रोका जा सकता है। सर्जरी 10 वर्ष तक कारगर रहती है। इसके बाद फिर झुर्रियां आने लगती हैं। फेस लिफ्ट के लिए कान के आसपास कुछ कट लगाए जाते हैं। इसके बाद चेहरे और मांसपेशी की परत (एसएमएएस लेयर) को खींचते हुए सख्त करते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
demo pic
जरूरी हुआ तो एमएमएएस लेयर के फालतू हिस्से को काट देते हैं। ठीक ऐसा ही चेहरे की लेयर पर भी किया जाता है। उम्र के साथ त्वचा में ढीलापन आना स्वाभाविक है। इसलिए फेस लिफ्ट की भी एक सीमा है। पूरी प्रक्रिया में 4 से 5 घंटे का वक्त लगता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद भी मरीज को एक-दो दिन अस्पताल में गुजारने पड़ सकते हैं। 

8 of 9
demo pic
डॉक्टर देते हैं वेटिंग
बताया जा रहा है कि इस समय फेस लिफ्ट कराने के लिए लोकनायक में आठ, आरएमएल में चार मरीज वेटिंग पर हैं। सफदरजंग में भी पांच मरीजों की वेटिंग की जानकारी मिली है। इस विभाग के पास और भी तरह के ऑपरेशन की जिम्मेदारी होती है, इसलिए ऐसे ऑपरेशन के लिए डॉक्टर वेटिंग देते हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
demo pic
जरा सी चूक और बड़ी परेशानी 
सफदरजंग से सेवानिवृत्त एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि इस तरह के मामलों में जरा सी चूक बड़ी परेशानी दे सकती है। इसलिए डॉक्टरों का योग्य और अनुभवी होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि फेस लिफ्ट में अक्सर चेहरे की नसों के कटने का डर रहता है। नसों में कट लग जाए तो इंसान को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए ऐसे ऑपरेशन सोच-समझ कर ही कराने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें