फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए नाम में 'भाटी' लिखता था गैंगस्टर बलराज, यूपी से हरियाणा तक ऐसे फैलता गया खौफ

Tue, 24 Apr 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
नोएडा सेक्टर-41 में हुए एक कुख्यात गैंगस्टर बलराज भाटी के एनकाउंटर के बाद उससे जुड़े कई सच सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक सच ये है कि बलराज अपने नाम में भाटी लिखता था क्योंकि... (सभी फोटोः लाल सिंह)
विज्ञापन

2 of 6
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
नोएडा सेक्टर-41 में एनकाउंटर में मारे गए बलराज भाटी को सुपारी किलिंग व जबरन वसूली के लिए जाना जाता था। सुंदर भाटी के जेल में जाने के बाद गैंग के लिए रुपयों का इंतजाम करने की जिम्मेदारी बलराज की ही थी।
विज्ञापन

3 of 6
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली, यूपी और हरियाणा के कई बड़े कारोबारियों ने बलराज ने वसूली की थी। दिल्ली में बलराज के खिलाफ दो मामले दर्ज थे। इनमें एक सितंबर 2017 में अपराध शाखा ने दर्ज किया था, जिसमें बलराज ने एक बड़े कारोबारी से पांच करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी मांगी थी।

4 of 6
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
वहीं 2016 में दिल्ली के ही विवेक विहार में बलराज ने गोली चलाकर बुकी से 50 लाख रुपये की मांग की थी। बलराज की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बलराज ने अपराध की दुनिया में वर्ष 2006 में कदम रखा था। शिव नगर, दुशारी, शिकारपुर बुलंदशहर के रहने वाले बलराज का प्रॉपर्टी लेकर गांव में झगड़ा हुआ था। गांव में मर्डर कर दिया था। प्रॉपर्टी विवाद से शुरूआत करने वाला बलराज गाजियाबाद के बड़े गैंगस्टर सुंदर भाटी के गैंग में शामिल हो गया।(फोटोः जिस कार में बैठा था भाटी उसकी बोनट में गोली से हुआ छेद)
विज्ञापन

5 of 6
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
बलराज को भाटी कहा जाने लगा क्योंकि उसने भाटी गैंग ज्वाइन कर लिया था और लोग उसे सुंदर भाटी का करीबी समझें इसी कारण उसने नाम में भाटी लिखना शुरू कर दिया। जरायम की दुनिया में उसकी पहचान भाटी गिरोह के शार्प शूटर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
balraj bhati - फोटो : अमर उजाला
बलराज का खौफ फैलने लगा। उसके खिलाफ बुलंदशहर के शिकारपुर थाने में 10 केस, दो फरीदाबाद हरियाणा, एक गुरुग्राम, एक दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच व एक विवेक विहार में मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि यूपी पुलिस ने बलराज की गिरफ्तारी पर एक लाख, दिल्ली पुलिस ने एक लाख, गुरुग्राम व फरीदाबाद पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें