फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तैयारी का वीडियो वायरल होने के बाद जानिए क्या हुआ इन जैसी लड़कियों का हाल

Sun, 31 Dec 2017 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी के लिए तैयारी का वीडियो डालने के बाद सोशल मीडिया से लेकर देशभर में स‌ुर्खियों में आई और रातों-रात सेलिब्रिटी बनने वाली दुल्हन का अब कैसा हाल है, क्या आप जानते हैं?
विज्ञापन

2 of 11
असल में नोएडा की रहने वाली 26 वर्षीय अमीशा भारद्वाज ने शादी की तैयारी के दौरान स्टेज पर जाते वक्त अपनी सहेलियों के साथ खूब डांस किया और उसका वीडियो वाट्सऐप और फेसबुक पर डाल दिया जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल होने के साथ ही लोगों ने अमीशा के खिलाफ भद्दे कमेंट करने भी शुरु कर दिए। इससे अमीशा डर गई कि कहीं उनकी शादी पर इसका निगेटिव असर न पड़ जाए।

4 of 11
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अमीशा के पति ने इस निगेटिव रिएक्‍शन के बावजूद उन्हें सपोर्ट किया और ये कह कर उनकी तारीफ भी की कि उनके आत्मविश्वास से वो बेहद प्रभावित हुए हैं। अमीशा के इस वीडियो को तीन दिन में लाखों बार देखा गया और देखा ही जाता रहा। 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : सोशल मीडिया
इसका पॉजिटिव इंपैक्ट ये हुआ है कि अब अमीशा के पास ऑस्ट्रेलिया, कनाडा से लेकर बांग्लादेश और श्रीलंका तक के दोस्त हैं जो उन्हें उनकी इस हिम्मत के लिए दाद देते नहीं थकते।
विज्ञापन

6 of 11
असल में अमीशा अकेली नहीं हैं जिसने अपने पर्सनल स्पेस में होने वाली ऐसी ही कुछ छोटी-छोटी घटनाओं की सेल्फी या फोटो सोशल मीडिया पर डाली और रातों-रात पॉपुलर हो गईं।
विज्ञापन

7 of 11
साइमा मीर - फोटो : सोशल मीडिया
22 साल की कश्मीरी स्टूडेंट साइमा मीर की एक फोटो भी ऐसे ही सोशल मी‌डिया पर पॉपुलर हुई और रातों-रात उनकी जिंदगी बदल गई। हालांकि उनके मामले में सोशल मीडिया की लोकप्रियता ने उन्हें और उनके घर वालों को डरा दिया था।

8 of 11
साइमा मीर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की एक सेल्फी में उनके फेस ने सबका आकर्षण चुरा लिया और फोटो वायरल होने के साथ ही उनके कश्मीरी होने पर लोगों ने ऐस नकारात्मक कमेंट किए जैसे भारत-पाकिस्तान की लड़ाई होने वाली है। इस विवाद के बाद मीर की सुरक्षा को लेकर उनके घर वाले बेहद डर गए थे।

9 of 11
साइमा मीर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अब उनके सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की अच्छी खासी संख्या है जो कश्मीर और वहां के हालात के बारे में उनसे बात करती है और संवेदनशील ढंग से उन्हें सुनती भी है।

10 of 11
आरन्या जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
महज 18 साल की आरन्या जौहर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब मार्च में फेसबुक पर डाली उनकी वीडिया वाली पोस्ट 'अ ब्राउन गर्ल गाइड टू जेंडर' इस कदर वायरल हुई कि उन्हें यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है कि लोग उनके साथ सेल्फी ‌खिंचवाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
आरन्या जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इसके बाद उन्हें ये बात समझ में आ गई कि उनके चाहने वालों के लिए उनका विचार मायने रखता है फिर चाहे वो बीफ पर हो या किसी भी और मुद्दे पर। इसके बाद उन्होंने अपने विचारों को संजीदगी के साथ शेयर करना शुरु कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें