फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में रास्ते पर बिकने वाले 10 रुपये के जूस और कटे हुए फलों का असल सच जान देखना भी छोड़ देंगे

Fri, 04 May 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
summer season - फोटो : अमर उजाला
गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर में दूषित गन्ने का रस व कटे.गले फलों की बिक्री शुरू हो गई है। रेहड़ियों पर खुले में फल काटकर बिक रहे हैं। इस तरफ न तो स्वास्थ्य विभाग का ध्यान है और न ही प्रशासन का। बढ़ती गर्मी के मौसम में गन्ने के दूषित रस व फलों को खाने से तमाम बीमारियां फैलने का भी खतरा बन रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
summer season - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम और बीके स्थित सिविल सर्जन कार्यालय की नाक के नीचे नीलम से बीके चौक के आसपास सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर रेहड़ियों पर बिना ढके पपीता तरबूज खरबूज व अन्य फल बेचे जा रहे हैं। इन पर हर समय मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। सफाई के नाम पर वहां कुछ नहीं है। आंधी चलने से धूल व मिट्टी फलों पर व रस के अंदर जाती रहती है।
विज्ञापन

3 of 7
fruits
गन्ने का रस निकालने के थोड़े समय बाद ही काला हो जाता है। जागरूकता के अभाव में यह रस भी ग्राहकों को पिला दिया जाता है। यही फल व रस बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं। सुबह.शाम इन्हीं रास्तों से आने.जाने वाले जिम्मेदार अफसर भी चौराहे पर बिकी रही इस श्ठंडी बीमारीश् की ओर से अनजान बने हुए हैं।

4 of 7
summer season
इस मामले में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पृथ्वी सिंह गर्मियों में इस प्रकार शीतल पेय और फल बेचने वालों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। पेय पदार्थों की सैंपलिंग कराई जाएगी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
fruits
धूप में मिलने वाला पेय कर देगा बीमार
सर्वोदय अस्पताल की वरिष्ठ डाइटिशियन मीना कुमारी बताती हैं कि गर्मी से बचने के लिए हम धूप में ठंडी चीजें पी लेते हैंए मगर बाजार में खुले में बिकने वाले पय पदार्थ जैसे गन्ने का रसए शिकंजीए आदि में किस तरह का पानी इत्यादि इस्तेमाल हो रहा हैए हमें पता नहीं होता। ऐसे में इससे पेट की बीमारियों के अलावा सर्द.गर्म होने का भी खतरा रहता है। धूप में निकलने के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए तरल पीना लाजमी है लेकिन शरीर तापमान को अनुकूल करने के बाद ही ये उपाय फायदेमंद होगा। डाण् मीना बताती हैं कि किसी भी बाह्य तरल के फायदे से ज्यादा नुकसान हैं। बाहर मिलने वाला गन्ने का जूस डायरियो को बढ़ावा देता है। पेय पदार्थ विक्रेता साफ.सफाई का इंतजाम नहीं रख पाते जिसके कारण तरल के फायदे भी नुकसान में बदल जाते हैं। ऐसे में घर से निकलते समय घर से ही पेय पदार्थ लेकर चलें।
विज्ञापन

6 of 7
sugarcane juice
ऐसे बरतें सावधानी
. बाहर से कोई पेय पदार्थ लेते समय साफ.सफाई का ध्यान जरूर रखें।
. खुले या सील बंद पेय पदार्थ के बजाय घर पर बने पेय से सेहत का ज्यादा ख्याल रखा जा सकता है।
. बाहर बने पेय पदार्थों में कृत्रिम पदार्थों की सहायता से स्वाद बढ़ाया जाता हैए जो सेहत के लिए नुकसान दायक है।
. नारियल पानी फायदेमंद होता है तुरंत काट कर दिए जाने वाले नारियल पानी का स्वाद यदि सामान्य है तो बाहर मिलने वाले पेय पदार्थों में सबसे बेहतरीन विकल्प के रूप में पिया जा सकता है।
. गर्मियों के दिनों में पानी लागातार पिएंए एसी में बैठने पर भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sugarcane juice
शरीर में पानी की कमी से होने वाली बीमारियां
. गले में खराश और खुजली
. डायरिया या हैजा
. चक्कर आना
. शरीर में कमजोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें