फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को घर से अगवा कर किया गैंगरेप फिर सड़क पर छोड़ा, बाद में पीड़िता ने उठाया खतरनाक कदम

Thu, 03 May 2018 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह (गुरुग्राम)
विज्ञापन
1 of 5
gangrape in nuh - फोटो : ani
गुरुग्राम के नूंह जिले के रोजका मेव थाना के अंतर्गत गांव खोड बसई में एक नाबालिग लड़की के फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। लेकिन इस पूरे मामले में जो स्तब्ध करने वाली चीज है वो फांसी लगाने की वजह है।
विज्ञापन

2 of 5
gangrape in nuh - फोटो : ani
दरअसल लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि लड़की से गैंगरेप हुआ है वो भी उसे बंधक बनाकर। यह घटना सोमवार की बतायी जा रही है तब लड़की घर में अकेली थी।
विज्ञापन

3 of 5
gangrape in nuh - फोटो : ani
17 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। परिजनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कहकर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। कुछ सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, वहां की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
Rape, Gangrape
लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि वह 30 अप्रैल को पत्नी के साथ एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। उनकी 17 वर्षीया बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपी इकराम, अकरम, नासिर, इरशाद, मारुल, मुबारिक, जमशेद व वसीम दो बाइक व एक कार से आए और उनकी बेटी का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rape, Gangrape
आरोप है कि उन्होंने माहोन रोड की तरफ ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। बाद में उसे वहीं छोड़कर भाग गए। उनका भतीजा वहां से गुजरा तो लड़की बदहवास मिली। उसने उसे घर पहुंचाया। बाद में लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया व नूंह सीएचसी में रखवाया। उसका मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। रोजकामेव थाना प्रभारी जयभगवान त्यागी ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें