फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में पिता से मिले गिफ्ट को अफजल गुरु के बेटे ने बनाया अपना सपना, ये है उसकी मंजिल

Sat, 13 Jan 2018 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ghalib
संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के बेटे गालिब ने जब से डिस्टिंकशन से 12वीं पास की है, उसे हर ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। कल से ही हर ओर गालिब की चर्चा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ghalib
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ एजुकेशन(बीओएसई) ने गुरुवार को 12वीं के परीक्षा के नतीजे घोषित किए। इसमें अफजल गुरु के बेटे गालिब ने 88.2 फीसदी अंक हासिल किए। इसके साथ ही उसे सोशल मीडिया समेत सभी तरह से बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

3 of 6
ghalib
गालिब पढ़ने में बहुत होशियार है और यह पहली बार नहीं है जब उसने इतने अच्छे अंक हासिल किए हों। इससे पहले 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी उसने 95 फीसदी अंक हासिल किए थे।

4 of 6
ghalib
जानकारी के अनुसार जब अफजल गुरु को फांसी हुई थी तो उसकी पत्नी तबस्सुम ने कहा था कि अब उनका परिवार शांति की जिंदगी बिताना चाहता है। पिता की मौत के बाद नन्हें गाल‌िब ने उस समय कहा था कि वह डॉक्टर बनना चाहता है और एम्स में पढ़ाई करना चाहता है।
विज्ञापन

5 of 6
ghalib
गालिब के लिए उसके पिता द्वारा तिहाड़ जेल में दिया गया गिफ्ट काफी अहम है। उसने बताया था कि जब वो अपने पिता से तिहाड़ मिलने गया था तब उन्होंने उसे साइंस की किताब और पेन दिया था। उसके पिता ने उसे पढ़ने के लिए प्रेरित किया था। बता दें कि खुद अफजल गुरु मेडिकल का स्टूडेंट रह चुका है और उसने कश्मीर के झेलम वैली मेडिकल कॉलेज में एक साल एमबीबीएस की पढ़ाई भी की थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ghalib
गालिब कश्मीर के सोपोर में अपनी मां के साथ रहता है। उसकी मां तबस्सुम ने कभी उसकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं की। वह चाहती हैं कि उनका बेटा एक अच्छा इंसान बने और उनके परिवार का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें