फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरुष्का के रिसेप्शन की मेहमानों की लिस्ट से लेकर खाने के मेन्यू तक जानें ये खास बातें

Thu, 28 Dec 2017 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
virat anushka reception
विरुष्का ने शादी भले ही परदेस में अपने बहुत ही करीबियों के बीच की हो लेकिन वो अपना रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में कर रहे हैं। बता दें कि यह शादी इटली में हुई थी और बहुत ही गिने चुने लोग ही इसमें शुमार हुए थे लेकिन रिसेप्शन में बॉलिवुड से लेकर क्रिकेटर्स तक सभी लोग आमंत्रित हैं।
विज्ञापन

2 of 9
virat anushka reception
मालूम हो कि विराट और अनुष्का के दो रिसेप्शन  होने वाले हैं, जिनमें से एक आज दिल्ली में होगा। दूसरा रिसेप्शन  26 दिसंबर को मुंबई में होने वाला है। दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन का न्यौता विरुष्का ने पीएम मोदी को भी दिया और उम्मीद है कि वो भी आज इस जश्न का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 9
virat-anushka - फोटो : PMO
विराट और अनुष्का की शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में शाम  8:30 बजे से होगा। बता दें कि इस होटल में 403 कमरे और 41 स्वीट हैं और तो और लग्जरी स्पा और सैलून भी है।

4 of 9
virat anushka reception
ऐसा है रिसेप्शन का कार्ड
रिसेप्शनन का कार्ड तो विरुष्का की शादी के दिन से ही सोशल मीडिया पर छा गया था। लेकिन 20 दिसंबर को जब दोनों ने पीएम मोदी के मुलाकात की तो उन्होंने एक बैग सौंपा। बता दें कि इसी बैग में विरुष्का के रिसेप्शन का कार्ड था।
विज्ञापन

5 of 9
virat
महेश भट्ट ने कार्ड की झलक को ट्विटर पर दिखाई थी। यह एक ईको-फ्रेंडली कार्ड है, क्रीम कलर के इस कार्ड में अनुष्का और विराट का नाम लिखा है।
विज्ञापन

6 of 9
विराट अनुष्का - फोटो : TWITTER
महमानों की लिस्ट- विराट कोहली दिल्लीवासी हैं, उन्होंने अपने सभी अंडर-17 मैच वाले दोस्तों को आमंत्रित किया है। दोनों का पूरा परिवार जो इटली नहीं जा सके थे वो भी इस रिसेप्शन का हिस्सा होंगे। पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर भी इसस जश्न में शरीक होंगे।
विज्ञापन

7 of 9
अनुष्का विराट - फोटो : TWITTER
इन क्रिकटरों में कपिल देव, आशीष नेहरा युवराज सिंह, सुरेश रैना और गौतम गंभीर प्रमुख हैं। डीडीसीए के कई पदाधिकारी और बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना  भी  यहां मौजूद रहेंगे। डीडीसीए के अध्यक्ष रह चुके और मोदी सरकार में वित्त मंत्री अरुण जेटली के भी यहां पहुंचने संभावना है।

8 of 9
विराट कोहली - फोटो : amar ujala
कई देशों के राजनयिक भी इस रिसेप्शन में मौजूद रहेंगे। ब्रिटिश हाइ कमिश्नर, कनाडा के हाइ कमिश्नर और इटली के राजदूत को भी न्यौता भेजा है।
विज्ञापन

9 of 9
virat
इटली के राजदूत क्रिसमस मनाने अपने देश जा चुके हैं लिहाजा उन्होंने विरुष्का को अग्रिम बधाई भेज दी है। इनके अलावा कई बड़ी फिल्मी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें