फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी पर वार करने के लिए किसान तैयार, सरकार के साथ मौसम से भी चलती रहेगी तकरार

Fri, 05 Mar 2021 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे करेंगे गर्मी पर वार... - फोटो : ANI
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान बढ़ती गर्मी से भी दो-दो हाथ करने की तैयारी कर रहे हैं। सीमा पर जमे किसान खुद को गर्मी से बचाने के लिए पंखा, कूलर वगैरह का इंतजाम तो कर ही रहे हैं टेंट भी पक्के  बनाए जा रहे हैं और मौसम में बदलाव के लिहाज से ही उनमें कई तरह की तैयारियां की जा रही हैं। यही नहीं सीमा से दूर गांव-शहर में बैठे किसानों के परिजन और उनकी परवाह करने वाले भी गर्मी से जंग के लिए खासे इंतजाम करने में जुटे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एसएस पंधेर - फोटो : ANI
किसान मजदूर मोर्चा के राज्य (अमृतसर) सचिव एसएस पंधेर बताते हैं कि दिल्ली जाने वाले ट्रैक्टरों में हमने पंखे लगवाए हैं। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाई गई है। हवा का आवागमन बना रहे इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है। पंधेर कहते हैं कि कानूनों की वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। 
  
विज्ञापन

3 of 5
फर्श पर टाइल - फोटो : amar ujala
सिंघु बॉर्डर पर लगे टेंटों में आरओ प्लांट भी लगाए जा रहे हैं। किसानों और समर्थकों के लिए तैयार अस्पताल और जरूरी सामुदायिक सेवाओं के लिए तय जगह को पक्का किया जा रहा है। टेंट में बांस की जगह अब लोहे की रॉड लगाई जा रही हैं। फर्श पर टाइल लगाई जा रही हैं। 

4 of 5
अंदर पंखे और बाहर मच्छरदानी की दीवार... - फोटो : ANI
दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन 99वें दिन में पहुंच गया है। कृषि कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी की गारंटी की किसान मांग कर रहे हैं। किसान संगठनों ने छह मार्च को केएमपी बंद का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर की तरह सजाए टेंट... - फोटो : amar ujala
मौसम में आ रहे इस बदलाव के बीच सरकार से वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला है। हालांकि किसानों को सरकार से वार्ता के एक और प्रस्ताव का इंतजार है लेकिन साथ ही उन्हे यह भी लग रहा है कि आंदोलन लंबा खिंचने वाला है। गर्मी जैसे-जैसे अपने रंग दिखा रही है वैसे ही किसानों ने उससे जंग की तैयारी भी पुख्ता तरीके से करना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें