फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया...कुंडी लगी है, दरवाजा खोलो नहीं तो मर जाएंगे, आग नहीं साजिश में मारे गए नौ लोग?

Tue, 24 Dec 2019 09:36 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
kirari fire incident - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में आग लगने से 43 लोगों की मौत की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि रविवार देर रात किराड़ी में एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग से एक ही परिवार के पांच लोगों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं दो मासूम और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गए। 
 
विज्ञापन

2 of 9
मौके पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
पहली मंजिल पर फंसे उदयकांत ने मौत से पहले अपने भाई, बहन और अन्य लोगों को फोन कर बचाने की गुहार लगाई थी। उसके भाई संजीव ने बताया कि रात में उदयकांत का फोन आया। उसने फोन पर बताया कि उसका दम घुट रहा है, उसे बचा लो। पीछे से अन्य लोगों के कराहने की आवाजें आ रही थीं और शोर भी हो रहा था। संजीव ने पूछा कि क्या हुआ है, तो उसने बताया कि उसके मकान में आग लग गई है और दरवाजा नहीं खुल रहा है। संजीव भागकर उसके घर के पास पहुंचा। उसने देखा कि गोदाम से आग की लपटें ऊपर की मंजिल पर जा रही थीं। उन लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। 
विज्ञापन

3 of 9
किराड़ी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
नहीं मिली दरवाजे पर लगे ताले की चाबी
धुएं की चपेट में आने के बाद पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों ने इमारत से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे पर लगे ताले का चाबी नहीं मिलने पर वह अपने कमरे में लौट गए। वे खुद को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन धुआं ज्यादा हो जाने की वजह से अचेत हो गए।

हादसा या साजिश: बहू के मायके वालों ने लगाया साजिश का आरोप

4 of 9
किराड़ी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
किराड़ी में इमारत में लगी आग का सबब हादसा था या साजिश, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। मृत महिला संजू के परिजनों का आरोप है कि घटना सोची-समझी साजिश का नतीजा है। परिजनों के मुताबिक, संजू के पति की मौत के बाद से उसके देवर की पत्नी उसे लगातार प्रताड़ित करती थी। वह परिवार पर प्रॉपर्टी के बंटवारे के लिए दबाव बना रही थी। 
विज्ञापन

5 of 9
किराड़ी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
संजू के जीजा सुमन ने बताया कि 11 साल पहले संजू की शादी अमरनाथ के बड़े भाई बैजनाथ से हुई थी। बैजनाथ निजी कंपनी में काम करता था। तीन साल पहले उसने अपना काम शुरू करने के लिए किराएदार उदयकांत से ढाई लाख रुपये लिए थे। ब्याज के बदले में उसने अपने मकान की पहली मंजिल उदयकांत को किराए पर दे दी। 
विज्ञापन

6 of 9
किराड़ी अग्निकांड - फोटो : Amar Ujala
इसका किराया ब्याज में समायोजित हो जाता था। बैजनाथ अपने भाई अमरनाथ के परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहने लगा। एक साल पहले बैजनाथ की बीमारी की वजह से मौत हो गई। सुमन का आरोप है कि बैजनाथ की मौत के तीन दिन बाद ही अमरनाथ की पत्नी पूजा संजू को प्रताड़ित करने लगी। यहां तक कि वह प्रॉपर्टी के बंटवारे की बात करने लगी। 
विज्ञापन

7 of 9
रामचंद्र झा व उनकी पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने कई बार बैठक कर झगड़ा सुलझाने का प्रयास किया। सुमन के मुताबिक, इस बीच संजू एक अस्पताल में काम करने लगी। दस दिन पहले संजू ने अपनी बेटी की देखभाल के लिए अपनी मां को दिल्ली बुला लिया था। इसके बाद से पूजा अपने परिवार का  खाना अलग बनाने लगी थी। 
 

8 of 9
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सुमन का कहना है कि बैजनाथ की बरसी 31 दिसंबर को है। रीति-रिवाज के मुताबिक दाग देने वाले और मृतक की पत्नी को हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद दान देना होता था। अमरनाथ को अपनी भाभी को लेकर हरिद्वार जाना था। 
विज्ञापन

9 of 9
सिलेंडर ब्लास्ट होकर इमारत की दीवार तोड़कर दूसरी बिल्डिंग से टकराया - फोटो : अमर उजाला
सुमन का आरोप है कि अमरनाथ का अकेले हरिद्वार जाना और पूजा व उसकी बेटी का हादसे में बचना साजिश की तरह इशारा कर रहा है। जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने फिलहाल लापरवाही का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के दौरान मिले तथ्यों के मुताबिक आगे की जांच होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें