चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद शुक्रवार को बीजेपी की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने कृष्णानगर स्थित गुरुद्वारे में लंगर बनाई। बेदी ने यहां लंगर के लिए बन रही रोटियां बेलीं। इसी बहाने वो अपने मतदाताओं से भी मिलीं। इससे पहले बेदी ने गुरुद्वारे में दर्शन किया और पार्टी की जीत के लिए अरदाज की। बेदी पहले भी चुनाव प्रचार के लिए जगह-जगह जाती रही हैं। दिल्ली चुनाव प्रचार का दौर खत्म हो जाने के बाद अब पार्टियां अपना कैंपेन सोशल मीडिया पर चला रही हैं। दिल्ली चुनाव प्रचार का दौर खत्म हो जाने के बाद अब पार्टियां अपना कैंपेन सोशल मीडिया पर चला रही हैं।