फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में रोबोट ने ली मजदूर की जान?

विज्ञापन
1 of 8
जर्मनी में रोबोट से हुई मजदूर की मौत के बाद राजधानी दिल्ली के नजदीक गुड़गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मारुति सुजुकी की वेंडर कंपनी में काम के दौरान 24 वर्षीय मजदूर की रोबोट की वजह से मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद देश में संभवतया ऐसी पहली मौत है। मौत के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है जिसमें कंपनी प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।
(रिपोर्ट: कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुड़गांव)
विज्ञापन

गुड़गांव में रोबोट ने ली मजदूर की जान‍?

2 of 8
गुड़गांव के आईएमटी मानेसर के सेक्टर-3ए प्लॉट नंबर 13/24 स्थित एसकेएच मेटल कंपनी मारुति सुजुकी कंपनी के लिए पेट्रोल टैंक बनाने का काम करती है। बुधवार दोपहर को शिफ्ट के दौरान प्लांट में काम कर रहा 24 वर्षीय मजदूर राम जी अचानक रोबोट एरिया में चला गया। यहां रोबोट से छेड़छाड़ के दौरान अचानक गलत दिशा में सामने आ जाने से रोबोट ने उसे मेटल प्लेट पर गिरा दिया। जिसमें उसे गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

गुड़गांव में रोबोट ने ली मजदूर की जान‍?

3 of 8
हादसे की सूचना मिलते ही प्लांट में हड़कंप मच गया। प्लांट में काम रोकते हुए घायल श्रमिक को रोबोट एरिया से निकाला गया। जिसके बाद तुरंत उसे ईएसआई अस्पताल ले जाया गया जहां आधे घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान यूपी के उन्नाव जिला के गांव मेलेराम कंवर निवासी 24 वर्षीय राम जी के रूप में हुई है। कंपनी प्लांट में वह पिछले डेढ़ साल से ठेके पर काम कर रहा था। हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने आनन-फानन में प्लांट बंद कर दिया है।

गुड़गांव में रोबोट ने ली मजदूर की जान‍?

4 of 8
रोबोटिक इंजीनियर के मुताबिक रोबोट कंप्यूटराइज्ड सिस्टम पर चलते हैं। रोबोटिक एसोसिएशन ने इसकी सेफ्टी के नॉर्म्स तय किए हुए हैं।
विज्ञापन

गुड़गांव में रोबोट ने ली मजदूर की जान‍?

5 of 8
जिसमें रोबोट की चपेट में आने की बात को भी पुलिस नकार नहीं रही है। इस मामले को लेकर कंपनी पर आईबी और सीआईडी की नजर है, क्योंकि माना जा रहा है देश में ऐसा पहला मामला है। कंपनी प्रबंधन का बयान लेने की कोशिश की गई लेकिन उपलब्ध नहीं हो सका।

विज्ञापन

गुड़गांव में रोबोट ने ली मजदूर की जान‍?

6 of 8
एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि मजदूर की लापरवाही के चलते ही हादसा हुआ। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जाएगा। इससे पहले पिछले माह जर्मनी में कार कंपनी फॉक्सवैगन के प्रोडक्शन प्लांट में रोबोट ने एक मजदूर की जान ले ली थी। ऐसे में एक महीने के भीतर भारत में ऐसा ही मामला सामने आने के बाद कानूनी तौर पर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

गुड़गांव में रोबोट ने ली मजदूर की जान‍?

7 of 8
रोबोटिक इंजीनियर के मुताबिक रोबोट कंप्यूटराइज्ड सिस्टम पर चलते हैं। रोबोटिक एसोसिएशन ने इसकी सेफ्टी के नॉर्म्स तय किए हुए हैं।
विज्ञापन

गुड़गांव में रोबोट ने ली मजदूर की जान‍?

8 of 8
इसलिए रोबोट की गलती नहीं कही जा सकती। ऐसी दुर्घटना मानवीय चूक से होती है। जर्मनी में भी हादसा मानवीय चूक ही रहा है। मजदूर से भी गलती से ही गलती हुई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें