फरीदाबाद सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्कूल में धूमधाम से हरियाली तीज का आयोजन किया गया। (सभी फोटो: गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद) रंग-बिरंगे परिधान में स्कूल पहुंचे बच्चें ने त्योहर का लुत्फ उठाया। एक दूसरे को मेंहदी लगाई और झूलों पर पेंग भी मारी। त्योहार की पारंपरिक मिष्ठान घेवर एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को परंपराओं से अवगत कराना है।