फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नई परंपरा: बजट से पहले हलवा नहीं बनाई 'खीर', सीएम रेखा ने भगवान राम को लगाया भोग, देखें तस्वीरें

Mon, 24 Mar 2025 01:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली बजट से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान राम को खीर का भोग लगाया। हर बार बजट सत्र से पहले हलवा समारोह का आयोजन किया जाता था। लेकिन इस बार दिल्ली सरकार ने खीर सेरेमनी मनाई है। 
विज्ञापन
1 of 5
सीएम रेखा ने तैयार की खीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा में आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया है। बजट सत्र शुरू होने से पहले हर बार हलवा सेरेमनी मनाई जाती थी। लेकिन इस बार सेरेमनी तो मनाई गई लेकिन हलवा की जगह खीर बनाई गई। 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम रेखा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली बजट पेश करने से पहले सोमवार को खीर सेरेमनी मनाई गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान राम को खीर का भोग लगाया। इस तरह की सेरेमनी पहली बार मनाई गई है। जिसमें हलवा की जगह खीर तैयार की गई।

ये भी पढ़ें: Delhi Budget 2025: CM रेखा गुप्ता बतौर वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट, आतिशी ने बनाया प्रदर्शन का प्लान
विज्ञापन

3 of 5
सीएम रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता ने अन्य नेताओं को खीर खिलाकर इस बजट सत्र की शुरुआत की। 25 मार्च को सीएम दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा।

4 of 5
सीएम रेखा खीर खिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के शुरू होने से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'खीर' तैयार की। इसके बाद सीएम रेखा और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने एक दूसरे को खीर खिलाई। 

ये भी पढ़ें: Delhi Budget: बजट में 'आप' से बड़ी रेखा खींचने की चुनौती, क्या अलग छाप छोड़ पाएंगी भाजपा की मुख्यमंत्री?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम को खीर खिलाते हुए प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी के साथ हुई है। इस मौके पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को खीर खिलाई। बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो बढ़ाया भी जा सकता है। सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। जिसमें लोगों की आय और सुविधाओं के बारे में लेखा-जोखा होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट प्रस्तुत करेंगी। वित्त विभाग सीएम के पास है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें