फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्याई युवक-युवती आत्महत्या केस: रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच, आठ माह की गर्भवती थी मृतक

Fri, 21 Feb 2020 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
Kenyan man and woman commits suicide case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-1 सी ब्लॉक स्थित पीजी में मृत अवस्था में मिली केन्याई शिक्षिका 8 माह की गर्भवती थी। बृहस्पतिवार को मेडिकल बोर्ड से शिक्षिका (26) के पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ है। डॉक्टरों ने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जाहिर की है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है जिससे उसकी मौत हुई। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शव का विसरा समेत कई नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म समेत अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने केन्याई दूतावास को सूचना भेज दी थी। परिजनों के अथॉरिटी लेटर पर कर्मचारियों के हवाले शव को सौंप दिया। सुशांत लोक थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मृतक युवक के परिजनों के आने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पीजी में मिले शव - फोटो : सोशल मीडिया
उनके आने के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सुशांत लोक फेज-1 सी ब्लॉक स्थित पीजी में सोमवार को पुलिस ने निजी स्कूल में कार्यरत केन्याई शिक्षिका व उसके दोस्त का शव बाथरूम से बरामद किया था। पुलिस को बाथरूम के अंदर शिक्षिका फर्श पर नग्नावस्था में गिरी हुई मिली थी जबकि उसका दोस्त गीजर से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। 

4 of 5
पीजी में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की शुरुआती जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर की थी, हालांकि, मामला विदेशी नागरिकों से जुड़ा होने के कारण पुलिस कोई भी बयान देने से बच रही थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया इसके बाद उनके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीजी में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
केन्या दूतावास के अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर दीपक माथुर, डॉक्टर पवन व डॉक्टर शालकी ने करीब 45 मिनट तक शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि महिला 8 माह की गर्भवती थी। महिला की मौत के बाद उसके बच्चे की भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस सभी कोण से जांच कर रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें