फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शादी-एक ट्वीटः मोदी के मंत्री पर ट्वीट कर फंसे केजरीवाल, खूब हुई किरकिरी

Mon, 28 Nov 2016 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महेश शर्मा पर केजरीवाल ने क‌िया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार व पीएम मोदी पर निशाना साधने का कोई मौका ना छोड़ने वाले केजरीवाल को इस बार मोदी के मंत्री के खिलाफ ट्वीट करना भारी पड़ गया।
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह के एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से सवाल पूछते हुए एक ट्वीट किया।

उस ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा, 'भाजपा सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी है। क्या सारी चेक से पेमेंट कर रहे हैं? क्या ढाई लाख रुपए में शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए?' लेकिन यह ट्वीट करते ही केजरीवाल की फजीहत हो गई। भाजपा सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी है। क्या सारी चेक से पेमेंट कर रहे हैं? क्या ढाई लाख रुपए में शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए? — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 28, 2016
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बेटी की शादी का ट्वीट कर फंसे AK

Kejriwal
मामला दरअसल कुछ ऐसा है कि केजरीवाल ने अपने ट्वीट में महेश शर्मा की बेटी की शादी की बात कही थी जो गलत है। शादी तो शर्मा के बेटे की है।

ऐसे में महेश शर्मा ने केजरीवाल को उन्हीं के लहजे में जवाब देते हुए ट्वीट किया कि, 'अपनी जानकारी सही करिये। मेरे बेटे की शादी है। जी हाँ, सभी पेमेंट बैंक के माध्यम से की जा रही है।' अपनी जानकारी सही करिये। मेरे बेटे की शादी है। जी हाँ, सभी पेमेंट बैंक के माध्यम से की जा रही है। https://t.co/zXsr2ikMXb — Dr. Mahesh Sharma (@dr_maheshsharma) November 28, 2016


यही नहीं महेश शर्मा के साथ ही सोशल मीडिया पर मौजूद केजरीवाल के विरोधियों ने भी उन्हें आड़े हाथों लेते हुए खूब खिचाई की। नीचे ट्वीट्स में देखिए कैसे हुई केजरीवाल की खिंचाई। @ArvindKejriwal समुद्र मंथन में निकला हुआ विष। pic.twitter.com/mLNt2fgCKW — Ritika Jha🇮🇳 (@RitikaSpeaks) November 28, 2016
@ArvindKejriwal यह काम आयकर विभाग का है। आपको जनता ने जो काम दिया है वो करिये। दिन भर फ़ालतू की बकवास में लगे रहते हो। — Ravi Tiwari (@iRaviTiwari) November 28, 2016
@ArvindKejriwal
केजरीवाल के साथ परेशानी सिर्फ इतनी है कि वो अपने #FACTS देने के बाद "ये FACTS काल्पनिक घटनाओं पर आधारित है" नहीं बोलता है.😂 — Jaideep🇮🇳 (@iJaiDeep_) November 28, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें