फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर 31 मार्च तक नहीं हुआ ये काम तो फिर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे CM केजरीवाल

Sat, 10 Mar 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kejriwal
राजधानी में सीलिंग के विरोध में आज व्यापारियों ने दिल्ली के अमर कॉलोनी में व्यापक प्रदर्शन किया जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे और वहां बड़ा ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
kejriwal
इस दौरान केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान कर दिया। केजरीवाल ने दिल्ली में चल रही सीलिंग की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि अगर इस समस्या का 31 मार्च तक कोई समाधान नहीं निकलात तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।




 
विज्ञापन

3 of 5
kejriwal
केजरीवाल के साथ सांसद संजय सिंह और आप नेता मदन लाल भी थे। सभी नेताओं ने व्यापारियों को संबोधित किया।

 

4 of 5
kejriwal
बता दें कि बृहस्पतिवार को हुए लाठीचार्ज पर राजनीति शुरू हो गई है। लाजपत नगर-चार में पुलिस के लाठीचार्ज की दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कड़ी निंदा की थी। इतना ही नहीं, वह लाठीचार्ज में घायल दुकानदारों को देखने एम्स पहुंचे। यहां पर कई दुकानदार भर्ती हैं। वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय करार दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kejriwal
सबसे पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन मैदान में कूदे। वह देर शाम एम्स में भर्ती दुकानदारों को देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें