फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सबसे बड़ी कार्रवाई में 455 प्रॉपर्टी सील, जो बीच में पड़ा वही हुआ लाठियों का शिकार

Fri, 09 Mar 2018 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट में राजधानी के मास्टर प्लान-2021 का प्रस्तावित संशोधन खारिज होने के बाद बृहस्पतिवार को सीलिंग की कार्रवाई और तेज हो गई। केशवपुरम जोन, सिविल लाइन, रोहिणी, करोल बाग, लाजपत नगर और पहाड़गंज सहित कई इलाकों में सीलिंग का चाबुक चला। लाजपत नगर में दुकानदारों ने सीलिंग का जबरदस्त विरोध किया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठियां भांजीं। इससे कई दुकानदारों को चोटें आईं।
विज्ञापन

2 of 10
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
लाजपत नगर में एक पुलिस अधिकारी ने प्रदर्शन कर रहे एक दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया जिसे एक मीडियाकर्मी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उस मीडियाकर्मी और उसके साथी को हिरासत में ले लिया। उन्हें काफी देर तक लाजपत नगर थाने में बैठाकर रखा। वहीं, पुलिस ने थप्पड़ मारने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

3 of 10
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली नगर निगम की टीम लाजपत नगर-चार स्थित मार्केट में सीलिंग के लिए पहुंची। विरोध में दुकानदार सड़क पर उतर आए और उन्होंने निगरानी समिति, केंद्र सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस दुकानदारों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजने लगी। जिसमेें कई दुकानदारों को चोर्टें आइं।

4 of 10
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की टीम ने हंगामे के बीच यहां 350 दुकानें सील कीं। दुकानदारों ने कहा कि उनकी दुकानें व्यावसायिक सड़क पर हैं और वे नियमित तौर पर कन्वर्जन शुल्क जमा करा रहे हैं। नगर निगम ने यहां शुक्रवार को भी दुकानें सील करने का कार्यक्रम तय किया है। इसके अलावा दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने दक्षिण और पश्चिम जोन में 33 संपत्तियां सील कीं। इन दोनों जोन में स्टिल्ट पार्किंग सील की गईं।
विज्ञापन

5 of 10
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
वहीं, तीनों नगर निगम ने कुल 455 दुकानें एवं स्टिल्ट पार्किंग सील कीं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 40 स्टिल्ट पार्किंग सील की। नगर निगम ने केशवपुरम जोन में 15, सिविल लाइन जोन में 10, रोहिणी जोन में सात, करोल बाग जोन में छह और सिटी पहाड़गंज जोन में दो स्टिल्ट पार्किंग सील की। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने 32 स्टिल्ट पार्किंग सील की। आनंद विहार, गांधी नगर, शकरपुर, पांडव नगर आदि इलाकों में स्टिल्ट पार्किंग सील की गई।
विज्ञापन

6 of 10
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी का लाठीचार्ज से इनकार
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि सीलिंग के दौरान कुछ लोग विरोध कर रहे थे। जाम लग रहा था। इससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो रही थी। लोगों को रोकने का प्रयास किया गया था। इस दौरान महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। डीसीपी का कहना है कि किसी पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है। कोई दुकानदार घायल नहीं हुआ है और न ही किसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

8 of 10
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
सीलिंग के विरोध पर शुरू हुई राजनीति
राजधानी में सीलिंग के विरोध में बृहस्पतिवार को हुए लाठीचार्ज पर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने घटना की कड़ी निंदा की और लाठीचार्ज में घायल दुकानदारों को देखने एम्स पहुंचे। वहीं, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय करार दिया है।

9 of 10
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
सीलिंग के विरोध में 13 मार्च को दिल्ली बंद
सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। परेशान व्यापारियों ने एक बार फिर दिल्ली बंद का एलान किया है।
विज्ञापन

10 of 10
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने व्यापारियों के साथ बैठक में 13 मार्च को दिल्ली बंद का फैसला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें