फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्रा को किडनैप कर चलती कार में गैंगरेप से मची सनसनी, दरिंदे फरार

Fri, 19 Jan 2018 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
gangrape
हरियाणा में एक के बाद एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला फर्रूखनगर खंड के गांव खंडेवला का है। जहां एक कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा को कार में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
gangrape
घटना 15 जनवरी की है। पीड़िता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक युवती जाटौली के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह रोजाना की तरह 15 जनवरी को भी कॉलेज गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
gangrape
जब वह खंडेवला गांव के पास खड़ी थी तो इस दौरान दो युवक आए जिन्होंने उसे जबरदस्ती अपनी कार में खींच लिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

4 of 6
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे वापस छोड़कर चले गए। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी।
विज्ञापन

5 of 6
demo pic
परिजनों के साथ फर्रूखनगर थाना पहुंचकर छात्रा ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
crying
फर्रूखनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर करण सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी खेड़ा खुरमपुर के बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें