500 और 1000 के पुराने नोटों पर प्रतिबंध के दो दिन बाद एक प्राइवेट कंपनी के फुल पेज एड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर नया विवाद पैदा हो गया है।
Paytm biggest beneficiary of PM's announcement. Next day PM appears in its ads. Whats the deal, Mr PM? https://t.co/lfP0PrQICQ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 10, 2016
विज्ञापन
2 of 6
ऑनलाइन पेमेंट करने वाली कंपनी पेटीएम ने बेहस्पतिवार को ज्यादातर अखबारों में दो पन्ने का ऐड दिया है जिसके पहले पन्ने पर प्रधानमंत्री की तस्वीर छापते हुए उन्हें इतिहास का सबसे निर्भिक निर्णय लेने के लिए बधाई दी है।
Utterly shameful. Do people want their PM to model for pvt cos? Tomo, if these cos do wrongdoings, who will act against them? https://t.co/hAxg4H4MuL
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 10, 2016
विज्ञापन
3 of 6
केजरीवाल ने इस ऐड पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री की घोषणा के सबसे बड़े लाभांशी ये लोग हैं जिन्होंने आज के अखबार के ऐड में उनकी तस्वीर छापी है।
4 of 6
अरविंद केजरीवाल ने पेटीएम के विज्ञापन में प्रधानमंत्री की फोटो पर उठाते हुए ट्वीट किया है कि अगर प्राइवेट कंपनी प्रधानमंत्री की फोटो मॉडल के तौर पर लगाएंगे तो गलती पर कार्रवाई कैसे होगी।
विज्ञापन
5 of 6
मालूम हो कि इससे पहले रिलायंस कंपनी के सिम जियो की लॉन्चिंग के समय भी अखबारों में ऐड दिया गया था जिसमें प्रधानमंत्री की तस्वीर को लेकर विवाद हो चुका है।
केजरीवाल द्वारा सवाल खड़ा करने पर पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर ने उन्हें जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि इस योजना से सबसे ज्यादा फायदा देश को हुआ है। हम तो एक टेक स्टार्टअप मात्र हैं जो लोगों की आर्थिक पेरशानी का समाधान देने की कोशिश कर रहे हैं।