दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वैसे तो ट्विटर के माध्यम से रोज ही अपने विरोधियों पर हमले करते रहते हैं, लेकिन आज उन्होंने अपने अभिव्यक्ति के सबसे बड़े माध्यम ट्विटर पर ही हमला कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
kejriwal
शनिवार सुबह ही केजरीवाल ने ट्विटर इंडिया पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आखिर क्यों आम आदमी पार्टी के अकाउंट्स सस्पेंड किए जा रहे हैं। ऐसा लगभग रोज हो रहा है। आखिर ट्विटर इंडिया के साथ क्या परेशानी क्या है।
Whats wrong with @TwitterIndia. Why r they suspending AAP accounts and those of its supporters almost on a daily basis? https://t.co/9J5gy86sdp
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 4, 2017
विज्ञापन
3 of 5
kejriwal
केजरीवाल का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के खबरों के ट्विटर हैंडल AAPinNews का अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है जिसके बाद केजरीवाल ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
4 of 5
केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद उन्हें कई तरह के रिप्लाई आए हैं जिसमें उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं व उनके सपोर्ट में भी हैं।
बता दें कि दिल्ली के सीएम अपने पंजाब व गोवा चुनावी दौरे और फिर इलाज के बाद दिल्ली लौट आए हैं। उनके दिल्ली वापस आने से दिल्ली सरकार में भी काफी तेजी देखी गई है। उनकी टीम अब पूरी तैयारी के साथ अप्रैल में संभावित एमसीडी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।